Uttarakhand

कांवड़ मेला 2026: हरिद्वार में तैयारियां तेज, यूपी सहित छह राज्यों से मांगा सहयोग

उत्तराखंड के मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने की अंतरराज्यीय समन्वय बैठक, छह राज्यों के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी हुए शामिल, श्रद्धालुओं की सुविधाओं व कानून व्यवस्था पर किया गया मंथन, अंतरराज्यीय सहयोग को और अधिक प्रभावी बनाने पर जोर

योगेंद्र मलिक

हरिद्वार, 17 जुलाई 2026ः

उत्तराखंड में कांवड़ मेले के सफल आयोजन को लेकर हरिद्वार स्थित मेला नियंत्रण भवन सभागार में मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में शुक्रवार को अंतरराज्यीय समन्वय बैठक हुई। बैठक में उत्तराखंड के साथ यूपी, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान और हिमाचल प्रदेश के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी शामिल हुए। इस दौरान श्रद्धालुओं की सुविधाओं और कानून व्यवस्था पर मंथन किया गया।

बैठक में कांवड़ मेले के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, कानून-व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण, आपदा प्रबंधन, स्वास्थ्य सुविधाओं और विभिन्न राज्यों के बीच बेहतर तालमेल विषय पर चर्चा हुई। अधिकारियों ने श्रद्धालुओं की सुविधा, संवेदनशील क्षेत्रों की विशेष निगरानी व आपातकालीन परिस्थितियों से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए संयुक्त रणनीति पर भी विचार-विमर्श किया।

मुख्य सचिव ने सभी संबंधित विभागों और राज्यों के अधिकारियों से साथ मिलकर कार्य करने का आह्वान करते हुए कहा कि कांवड़ मेला करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का पर्व है। ऐसे में उनकी सुरक्षा, सुविधा और सुचारु व्यवस्थाओं को प्राथमिकता दी जानी चाहिए। बैठक में आधुनिक तकनीक के उपयोग, सूचना के आदान-प्रदान और अंतरराज्यीय सहयोग को और अधिक प्रभावी बनाने पर भी विशेष जोर दिया गया।

ये भी पढ़ें  लखपति दीदी: पौड़ी की महिलाओं के सपनों को मिली नई उड़ान, बदली हजारों परिवारों की तकदीर

Anurag Chaturvedi

अनुराग चतुर्वेदी पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता, लेखन और संपादन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। उन्होंने विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए खबरों को निष्पक्षता और गहराई के साथ जनता के सामने रखा है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button