Uttarakhand

केदारनाथ यात्राः मार्ग पर बोल्डर-पत्थर गिरे, श्रद्धालुओं की आवाजाही रोकी

जंगलचट्टी क्षेत्र में बारिश के कारण बढ़ीं मुश्किलें, मार्ग पूरी तरह सुरक्षित होने पर दोबारा शुरू होगी यात्रा, पुलिस और डीडीआरएफ की टीमों ने राहत व बचाव अभियान किया शुरू, श्रद्धालुओं से सतर्कता बरतने की अपील

राजकिशोर तिवारी

रुद्रप्रयाग, 17 जुलाई 2026ः

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में बारिश के कारण भैरवनाथ मंदिर के पास जंगलचट्टी क्षेत्र में पहाड़ी से भारी-भरकम बोल्डर और पत्थर गिरने से केदारनाथ यात्रा मार्ग बाधित हो गया। मार्ग पर लगातार खतरा बने रहने के कारण प्रशासन ने एहतियातन श्रद्धालुओं की आवाजाही रोक दी है। पुलिस और डीडीआरएफ की टीमों ने मौके पर पहुंच कर राहत व बचाव कार्य शुरू किया।

जानकारी के अनुसार गुरुवार की रात हुई इस घटना के बाद यात्रा मार्ग पर बड़े-बड़े पत्थर जमा हो गए हैं, जिससे श्रद्धालुओं के लिए आगे बढ़ना जोखिम भरा हो गया है। सुरक्षा को देखते हुए प्रशासन और संबंधित एजेंसियों ने यात्रा अस्थायी रूप से रोक दी है। मौके पर पुलिस, डीडीआरएफ और संबंधित विभागों की टीमें भेजी गई हैं, जो मार्ग से मलबा और बोल्डर हटाने के कार्य में जुटी हैं।

ये भी पढ़ें:

अधिकारियों का कहना है कि मार्ग पूरी तरह सुरक्षित घोषित होने के बाद ही श्रद्धालुओं की आवाजाही दोबारा शुरू की जाएगी। प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और केवल प्रशासन की ओर से जारी आधिकारिक सूचना के आधार पर आगे की यात्रा करें। लगातार बारिश के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन और बोल्डर गिरने की आशंका बनी हुई है, इसलिए यात्रियों को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।

ये भी पढ़ें  सीएम धामी ने की हाईलेवल मीटिंग, कहा... एक्शन प्लान बनाएं अफसर, ड्रग्स फ्री करें उत्तराखंड

Anurag Chaturvedi

अनुराग चतुर्वेदी पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता, लेखन और संपादन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। उन्होंने विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए खबरों को निष्पक्षता और गहराई के साथ जनता के सामने रखा है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button