Uttarakhand

सीएम धामी ने पुल का किया शिलान्यास… 50 हजार की आबादी को मिलेगा लाभ

सिसौना नदी पर 11.41 करोड़ की लागत से बनेगा 150 मीटर का सीसी पुल, सितारगंज केशक्तिफार्म को सिडकुल क्षेत्र से जोड़ेगा

उधमसिंह नगर, 17 मई 2026:

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को सिसौना नदी पर बनने वाले 150 मीटर लंबे सीसी पुल का शिलान्यास किया। यह पुल सितारगंज के शक्तिफार्म को सिडकुल क्षेत्र से जोड़ेगा। इसकी लागत लगभग 11.41 करोड़ रूपये आएगी। उन्होंने कहा कि यह पुल न केवल आवागमन को सुगम बनाएगा, बल्कि क्षेत्र के आर्थिक व सामाजिक विकास को भी नई गति प्रदान करेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस पुल के निर्माण से क्षेत्र के लगभग 50 हजार लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। सिडकुल सितारगंज और विकासखंड कार्यालय सिसौना तक पहुंचने की दूरी लगभग 9 किलोमीटर कम हो जाएगी। धामी ने कहा कि राज्य सरकार शहरों से लेकर दूरस्थ पर्वतीय क्षेत्रों तक सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल और अन्य आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि ऊधमसिंह नगर जनपद और शक्तिफार्म-सितारगंज क्षेत्र के विकास के लिए कई महत्वाकांक्षी परियोजनाएं संचालित की जा रही हैं।

WhatsApp Image 2026-05-17 at 5.06.22 PM

उन्होंने बताया कि शक्तिफार्म में पीपीपी मॉडल के तहत मिल्क पाउडर, आइसक्रीम व चीज निर्माण से संबंधित आधुनिक डेयरी प्रसंस्करण इकाई स्थापित की जा रही है। इसके अलावा प्रह्लाद पलसिया में लगभग 54 करोड़ रुपये की लागत से एक्वा पार्क का निर्माण तेजी से चल रहा है, जिसका करीब 75 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है।

WhatsApp Image 2026-05-17 at 5.06.23 PM

उन्होंने कहा कि ऊधमसिंह नगर के किच्छा क्षेत्र में लगभग 351 करोड़ रुपये की लागत से 100 एकड़ भूमि पर अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान के सैटेलाइट सेंटर का निर्माण कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है। पंतनगर में अंतरराष्ट्रीय स्तर के हवाईअड्डे के निर्माण की दिशा में भी कार्य हो रहा है।

सीएम ने कहा कि गदरपुर और खटीमा बाईपास, खटीमा एवं किच्छा बस अड्डों, खेल स्टेडियमों, साइकिलिंग ट्रैक, एथलेटिक्स ट्रैक और औद्योगिक परियोजनाओं के माध्यम से क्षेत्र को नई पहचान दी जा रही है।

WhatsApp Image 2026-05-17 at 5.06.22 PM (1)

कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा क्षेत्र के विकास के लिए किए जा रहे कार्य ऐतिहासिक हैं। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, ब्लॉक प्रमुख उपकार सिंह बल, जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया सहित जनप्रतिनिधि व स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

READ MORE 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button