Uttarakhand

गंगा बैराज के शांत पानी पर शान से उतरा सी-प्लेन…ऋषिकेश में पहली ट्रायल लैंडिंग सफल

पर्यटन व कनेक्टिविटी बढ़ाने की तैयारी, चारधाम यात्रा को मिल सकता है फायदा, टिहरी व नैनीताल तक सेवा बढ़ाने की भी प्लानिंग, स्थानीय रोजगार पर भी नजर

योगेंद्र मलिक

ऋषिकेश, 7 अप्रैल 2026:

गंगा बैराज पर मंगलवार को सी-प्लेन की ट्रायल लैंडिंग सफल रही। यह परीक्षण निजी कंपनी की तरफ से पहली बार किया गया। जिसे देखने के लिए आसपास लोगों की भीड़ जुट गई। ट्रायल के दौरान सी-प्लेन ने तय प्रक्रिया के मुताबिक गंगा बैराज के पानी पर उतरकर अपनी क्षमता दिखाई। इस कदम को राज्य में नई तरह की हवाई सेवा की शुरुआत के तौर पर देखा जा रहा है।

सरकार इस प्रोजेक्ट को आगे बढ़ाने की तैयारी में है। माना जा रहा है कि सेवा शुरू होने के बाद ऋषिकेश समेत आसपास के धार्मिक और पर्यटन स्थलों तक पहुंच आसान हो जाएगी। खास तौर पर चारधाम जाने वाले यात्रियों के लिए समय की बचत होगी।

ये भी पढ़ें:

WhatsApp Image 2026-04-07 at 11.21.42 AM

Advertisement

पर्यटन से जुड़े जानकारों का कहना है कि इससे एडवेंचर टूरिज्म और वीकेंड ट्रैवल को भी रफ्तार मिलेगी। बाहर से आने वाले सैलानी कम समय में सीधे यहां पहुंच सकेंगे, जिससे स्थानीय कारोबार और रोजगार पर असर दिख सकता है।

बताया गया कि आगे की योजना में टिहरी झील और नैनीताल झील जैसे इलाकों को भी इस सेवा से जोड़ने की तैयारी है। इसके लिए अलग-अलग जलाशयों का आकलन किया जा रहा है, ताकि वहां भी सी-प्लेन ऑपरेशन शुरू किया जा सके।

READ MORE

ये भी पढ़ें  बंद मदरसों के बच्चे दूसरे स्कूलों में होंगे शिफ्ट, 30 सितंबर तक आवेदन करने वालों को मिलेगी मान्यता

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link