NationalUttarakhand

Uttarakhand Breaking: रात में कांपी धरती, उत्तरकाशी में भूकंप, दहशत में घरों से बाहर भागे लोग

11 किमी गहराई में था 4.2 तीव्रता के भूकंप का केंद्र, शनिवार रात 8:07 बजे अचानक महसूस हुए तेज झटके, टीवी और घरों में रखा सामान हिलने लगा, उत्तरकाशी से यमुनोत्री घाटी के खरसाली गांव तक दहशत, प्रशासन के मुताबिक अब तक नुकसान की खबर नहीं

राजकिशोर तिवारी

देहरादून/उत्तरकाशी, 10 अक्टूबर 2026:

उत्तराखंड के सीमांत जनपद उत्तरकाशी में शनिवार रात भूकंप के तेज झटकों ने लोगों को दहशत में डाल दिया। रात करीब 8 बजकर 7 मिनट पर अचानक धरती डोली तो घरों के भीतर मौजूद लोग घबराकर बाहर निकल आए। कुछ ही पलों में सामान्य माहौल अफरा-तफरी में बदल गया। घरों में रखे टीवी और दूसरे सामान हिलने लगे। इससे लोगों को भूकंप की तीव्रता का एहसास हुआ।
uttarkashi-earthquake-magnitude-4-2-tremors-uttarakhand-breaking-news (2)

जनपद मुख्यालय से लेकर यमुनोत्री घाटी के खरसाली गांव तक झटके महसूस किए गए। हालांकि, प्रशासन के अनुसार अभी तक किसी तरह की जन-धन की क्षति की सूचना नहीं है। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.2 दर्ज की गई। उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक भूकंप रात 8 बजकर 7 मिनट 30 सेकंड पर आया। इसका केंद्र 30.744 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 78.414 डिग्री पूर्वी देशांतर पर दर्ज किया गया। भूकंप की गहराई जमीन से करीब 11 किलोमीटर बताई गई है। कम गहराई पर भूकंप आने के कारण क्षेत्र में इसके झटके महसूस किए गए।

ये भी पढ़ें:

अचानक हिली धरती, घरों से बाहर निकले लोग

शनिवार रात लोग अपने रोजमर्रा के कामों में व्यस्त थे। इसी दौरान अचानक कंपन महसूस हूई। शुरुआत में कुछ लोगों को स्थिति समझ नहीं आई लेकिन जब घरों में रखा सामान हिलने लगा तो वे बिना देर किए बाहर निकल आए। आसपास के लोग भी घरों से बाहर आकर सुरक्षित स्थानों पर जुटने लगे। झटके थमने के बाद लोगों के बीच भूकंप की तीव्रता, केंद्र और संभावित खतरे को लेकर चर्चा शुरू हो गई। पहाड़ी क्षेत्र में भूकंप के झटकों ने एक बार फिर लोगों को प्राकृतिक आपदा के खतरे के प्रति सतर्क कर दिया। उत्तरकाशी हिमालयी क्षेत्र में स्थित होने के कारण भूकंप की दृष्टि से संवेदनशील माना जाता है।

Advertisement

अलर्ट हुआ प्रशासन, जुटाई जा रही जानकारी

भूकंप की सूचना के बाद जिला प्रशासन ने विभिन्न तहसीलों, थानों और चौकियों से स्थिति की जानकारी जुटाने की प्रक्रिया शुरू की। आपदा प्रबंधन अधिकारी के अनुसार फिलहाल जिले में भूकंप से किसी भी प्रकार की जन-धन की क्षति की सूचना नहीं है। प्रशासन की ओर से अलग-अलग क्षेत्रों की स्थिति का जायजा लिया जा रहा है जिससे किसी संभावित नुकसान की जानकारी समय रहते मिल सके।

फिलहाल राहत की बात यह है कि भूकंप के झटकों के बावजूद जिले से किसी बड़े नुकसान की खबर सामने नहीं आई है। हालांकि संवेदनशील हिमालयी क्षेत्र में आए इस भूकंप ने लोगों को सतर्क रहने और आपदा की स्थिति में सुरक्षित स्थान पर पहुंचने की जरूरत फिर याद दिला दी है।

ये भी पढ़ें  सुहागरात से पहले गूंजी किलकारी : सात फेरों के 6 घंटे बाद ही 'पापा' बना दूल्हा!

Rakesh Kumar Verma

राकेश कुमार वर्मा एक वरिष्ठ पत्रकार हैं। इन्हें मीडिया जगत में लगभग 31 वर्षों का व्यापक और समृद्ध अनुभव है। इन्होंने प्रिंट और डिजिटल दोनों ही माध्यमों में कार्य करते हुए अपनी मजबूत और प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज कराई है। यूपी की राजधानी लखनऊ में स्वतंत्र भारत, राष्ट्रीय सहारा, जनसत्ता एक्सप्रेस,… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link