Raebareli City

वृक्षारोपण महाअभियान : रायबरेली में रोपे जाएंगे 55 लाख पौधे, मंत्री ने कांग्रेस पर कसा तंज

खीरो स्थित सरस्वती इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए मंत्री दिनेश प्रताप सिंह, बोले- 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान से जुड़कर इसे जन आंदोलन बनाएं, कांग्रेस का कार्यक्रम होता तो 'इटली माता की जय' के लगते नारे

विजय पटेल

रायबरेली, 12 जुलाई 2026ः

यूपी में आयोजित वृक्षारोपण महाअभियान के तहत रायबरेली में 55 लाख पौधे लगाने के लक्ष्य के साथ बड़े पैमाने पर पौधरोपण किया गया। खीरो विकास खंड स्थित सरस्वती इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में राज्य मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने शामिल हुए और लोगों से ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान से जुड़कर इसे जन आंदोलन बनाने की अपील की।

मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के संकल्प और सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में पूरे प्रदेश में 35 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। रायबरेली में जिला प्रशासन और विभिन्न विभागों के सहयोग से 55 लाख पौधे लगाने का अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि डीएम के नेतृत्व में तेजी से पौधरोपण का कार्य किया जा रहा है। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत में कांग्रेस पर भी निशाना साधा।

ये भी पढ़ें:

मंत्री ने कहा कि भारतीय संस्कृति और संस्कारों से जिनका कोई सरोकार नहीं है, वही इस अभियान पर सवाल उठाते हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि भाजपा के कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की वंदना और समापन भारत माता की जय के साथ होता है, जबकि कांग्रेस का कार्यक्रम होता तो ‘इटली माता की जय’ के नारे लगते।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस भारतीय संस्कृति और संस्कारों की बराबरी भी नहीं कर सकती। उन्होंने कार्यकर्ताओं, ग्राम प्रधानों और आम नागरिकों से पर्यावरण संरक्षण के लिए कम से कम ‘एक पेड़ मां के नाम’ लगाने का संकल्प लेने की अपील करते हुए अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया।

READ MORE

ये भी पढ़ें  दबंगई बनी मौत की वजह : रायबरेली में हिस्ट्रीशीटर की पीटकर हत्या... युवकों ने इसलिए मार डाला

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button