Raebareli City

लूट का खुलासा… मुठभेड़ में एक बदमाश को लगी गोली, तीन अन्य साथी दबोचे

नौ दिसंबर को हुई थी वारदात, पुलिस ने लूटी गई रकम के साथ अवैध हथियार व दो बाइक बरामद की हैं, ट्रैक्टर गिरवी रखने को लेकर चल रहा था विवाद

विजय पटेल

रायबरेली, 12 दिसंबर 2025:

ऊंचाहार थाना क्षेत्र में ट्रैक्टर वापस करने के बहाने एक किसान को बुलाकर 90 हजार रुपये लूटने वाले बदमाशों के गिरोह का पुलिस ने खुलासा कर दिया। मुठभेड़ के दौरान एक आरोपी के पैर में गोली लगी है, जबकि तीन अन्य साथी बदमाश दबोच लिए गए।पुलिस ने उनके कब्जे से अवैध हथियार, मोबाइल और घटनास्थल में प्रयुक्त बाइक बरामद की हैं।

बता दें कि गत नौ दिसंबर को ग्राम गढ़ी मनिहर सरकी निवासी दीन मोहम्मद ने पुलिस को बताया कि उसने भांजे के इलाज के लिए करीब दो महीने पहले अपना ट्रैक्टर मुकेश नाम के व्यक्ति को एक लाख रुपये में गिरवी रखा था। रुपये लौटाने पर ट्रैक्टर वापस देने की बात तय थी। मुकेश ने दीन मोहम्मद को फोन करके सन बिरवन धर्मकांटा के पास बुलाया। वहां पहुंचने पर उसने बताया कि ट्रैक्टर कमौली गांव स्थित एक मुर्गी फार्म में खड़ा है। दीन मोहम्मद अपने परिचित आनंद तिवारी के साथ उसी की बाइक पर ट्रैक्टर लेने जा रहा था कि रास्ते में भट्टे के पास बाइक सवार चार बदमाशों ने असलहा लगाकर उससे 90,000 रुपये लूट लिए और फरार हो गए।

ये भी पढ़ें:

इस पर ऊंचाहार थाने में चार बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। पुलिस टीम आरोपियों की तलाश में जुटी थी। बीती रात संदिग्ध वाहनों की चेकिंग के दौरान मुखबिर से मिली जानकारी पर पुलिस ने मनिरामपुर मोड़ के पास शारदा नहर किनारे घेराबंदी की। पुलिस को देखकर आरोपी भागने लगे और फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने चार बदमाशों को दबोच लिया। इस दौरान आरोपी आशीष पासी के दाहिने पैर में गोली लगी।

Advertisement

आशीष पासी गंगसरी, बड़ागांव का रहने वाला है जबकि उसका साथी उत्तम उपाध्याय, निवासी पट्टी रहस कैथवल, संदीप निवासी सवैया राजे व ऋषभ हसनगंज (सभी ऊंचाहार क्षेत्र) का निवासी है। पुलिस ने लूटी गई 90,000 लूट की रकम, एक तमंचा व एक पिस्टल, मोबाइल के साथ अपाचे औ4 स्प्लेंडर बाइक बरामद की है। घायल आरोपी आशीष को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

ये भी पढ़ें  रायबरेली पहुंचे चंद्रशेखर आजाद, कहा- बीजेपी छोड़ अन्य दलों से गठबंधन संभव

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link