NationalTamil Nadu

नवजात शिशुओं को मिलेगी Gold Ring, इस राज्य में 15 अगस्त पर CM ने दिया खास गिफ्ट

नवजात बच्चों को दी जाएंगी सोने की अंगूठियां, योजना पर 755.83 करोड़ रुपये खर्च होंगे, तमिलनाडु सरकार ने पहले तीन महीनों के फैसलों का भी किया जिक्र, 717 TASMAC शराब दुकानों को बंद करने की जानकारी

न्यूज डेस्क, 15 अगस्त 2026:

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय ने शनिवार को फोर्ट सेंट जॉर्ज में स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान राज्य सचिवालय में तिरंगा फहराया। मुख्यमंत्री बनने के बाद यह उनका पहला Independence Day भाषण था। इस दौरान उन्होंने सरकार की प्राथमिकताओं के साथ आने वाले दिनों की योजनाओं की जानकारी दी।

15 सितंबर से शुरू होगी Gold Ring Scheme

विजय ने नवजात बच्चों के लिए सोने की अंगूठी देने वाली नई योजना शुरू करने का ऐलान किया। उन्होंने बताया कि 15 सितंबर से शुरू होने वाली इस योजना पर करीब 755.83 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। योजना के तहत राज्य में जन्म लेने वाले नवजात बच्चों को सोने की अंगूठी दी जाएगी।

ये भी पढ़ें:

भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार का रुख

मुख्यमंत्री ने अपने भाषण में भ्रष्टाचार को खत्म करने को सरकार की बड़ी प्राथमिकता बताया। उन्होंने कहा कि सरकारी व्यवस्था में ईमानदारी बनाए रखने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं। उनका कहना था कि राज्य के राजस्व का इस्तेमाल लोगों के हित में हो, इसके लिए सरकार काम करेगी।

जाति-धर्म की दीवारें खत्म करने की बात

विजय ने स्वतंत्रता सेनानियों को याद करते हुए सामाजिक भेदभाव खत्म करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि असली आजादी तभी मानी जाएगी, जब जाति-धर्म के आधार पर होने वाले भेदभाव खत्म हों। उन्होंने लोगों के बीच एकता को जरूरी बताया।

केंद्र की नीतियों पर जारी रहेगा विरोध

केंद्र सरकार के साथ राज्य सरकार के रिश्ते को लेकर विजय ने कहा कि प्रशासनिक स्तर पर तमिलनाडु सहयोग करता रहेगा, लेकिन राज्य के अधिकारों को प्रभावित करने वाली नीतियों का राजनीतिक स्तर पर विरोध जारी रहेगा।

717 TASMAC दुकानों पर लगी रोक

मुख्यमंत्री ने सरकार के शुरुआती तीन महीनों में लिए गए फैसलों का भी जिक्र किया। इसमें किसानों के फसल कर्ज माफ करने के साथ तमिलनाडु स्टेट मार्केटिंग कॉर्पोरेशन लिमिटेड (TASMAC) की 717 शराब दुकानों को बंद करना शामिल है। उन्होंने पिछली सरकारों के दौरान शुरू की गई अम्मा उनावगम कैंटीन योजना व स्कूलों की नाश्ते की योजना को जारी रखने की बात भी कही।

समारोह में ये लोग रहे मौजूद

फोर्ट सेंट जॉर्ज में हुए समारोह में राज्य सरकार के मंत्री, विजय के पिता एसए चंद्रशेखर व अभिनेत्री तृषा मौजूद रहीं। मुख्यमंत्री ने अपने भाषण में सामाजिक कल्याण से जुड़ी योजनाओं को राज्य के लोगों तक पहुंचाने की बात कही।

ये भी पढ़ें  आजादी के जश्न के बीच पूर्व सीएम मायावती व अखिलेश ने याद दिलाई संविधान की जिम्मेदारी

Anand Sharma

आनंद शर्मा 30 वर्ष से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ‘राष्ट्रीय सहारा’ व ‘हिंदुस्तान’ दैनिक समाचार पत्र में फील्ड रिपोर्टिंग के साथ सम्पादन का काम भी चलता रहा। जिला स्तर पर संवाददाता और ब्यूरो प्रमुख के रूप में लंबे समय तक सक्रिय रहे। इस दौरान विख्यात… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button