Raebareli City

Guru Purnima : गंगा घाटों पर उमड़ा आस्था का सैलाब, हर-हर गंगे के जयघोष से गूंजा रायबरेली

डलमऊ, गेगासों और गोकना घाटों पर हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी, सुरक्षा के लिए पुलिस, पीएसी, जल पुलिस और गोताखोर रहे मुस्तैद

विजय पटेल

रायबरेली, 29 जुलाई 2026:

गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर बुधवार को रायबरेली के प्रमुख गंगा घाटों पर श्रद्धा और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। सुबह की पहली किरण के साथ ही श्रद्धालुओं का गंगा घाटों पर पहुंचना शुरू हो गया और पूरे दिन डलमऊ, गेगासों तथा गोकना गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी रही। ‘हर-हर गंगे’ और ‘जय मां गंगा’ के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।

श्रद्धालुओं ने गंगा नदी में पुण्य की डुबकी लगाकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की तथा दान-पुण्य कर गुरु पूर्णिमा का पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया। स्नान के बाद बड़ी संख्या में श्रद्धालु आसपास स्थित मंदिरों में दर्शन-पूजन के लिए पहुंचे और परिवार की सुख-समृद्धि, समाज की खुशहाली तथा देश के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। जिले के अलावा आसपास के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु गंगा तटों पर पहुंचे जिससे दिनभर घाटों पर चहल-पहल बनी रही।

ये भी पढ़ें:

श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए थे। घाटों पर पुलिस और पीएसी के जवानों की तैनाती के साथ बैरिकेडिंग की व्यवस्था की गई थी। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए जल पुलिस, प्रशिक्षित गोताखोर और चिकित्सा टीमों को भी मुस्तैद रखा गया। प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों ने विभिन्न घाटों का लगातार निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और हर गतिविधि पर नजर बनाए रखी।
guru-purnima-devotees-holy-dip-raebareli-dalmau-ganga-ghat (2)

Advertisement

प्रशासन की सतर्कता और सुव्यवस्थित व्यवस्थाओं के बीच गुरु पूर्णिमा का स्नान श्रद्धा, शांति और उल्लास के साथ संपन्न हुआ। पूरे दिन गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही और धार्मिक आस्था से सराबोर माहौल ने गुरु पूर्णिमा के महत्व को और भी भव्य बना दिया।

ये भी पढ़ें  रायबरेली में नवरात्रि की धूम...मंदिरों में लगीं कतारें रामकथा से पहले निकली कलश यात्रा

Rakesh Kumar Verma

राकेश कुमार वर्मा एक वरिष्ठ पत्रकार हैं। इन्हें मीडिया जगत में लगभग 31 वर्षों का व्यापक और समृद्ध अनुभव है। इन्होंने प्रिंट और डिजिटल दोनों ही माध्यमों में कार्य करते हुए अपनी मजबूत और प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज कराई है। यूपी की राजधानी लखनऊ में स्वतंत्र भारत, राष्ट्रीय सहारा, जनसत्ता एक्सप्रेस,… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link