Uttarakhand

कैबिनेट मंत्री ने फहराया तिरंगा, उत्कृष्ट कार्य करने वाले सम्मानित, ग्रामीण इलाकों के विकास का संकल्प

उत्तराखंड के ऐतिहासिक मिनी स्टेडियम में आयोजित समारोह में पहुंचीं पिथौरागढ़ की प्रभारी मंत्री रेखा आर्या, आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले अमर शहीदों व स्वतंत्रता सेनानियों को किया नमन, युवा नशे से दूर रहें

राजकिशोर तिवारी

पिथौरागढ़, 15 अगस्त 2026ः

उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने पुलिस लाइन स्थित ऐतिहासिक मिनी स्टेडियम में आयोजित समारोह में ध्वजारोहण किया। राष्ट्रगान के साथ तिरंगे को सलामी दी। समारोह को संबोधित करते हुए मंत्री ने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले अमर शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों को नमन किया। उन्होंने कहा कि सीमांत जनपद पिथौरागढ़ का सर्वांगीण विकास सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। सीमांत क्षेत्रों को मजबूत बनाने के साथ ही ग्रामीण और दूरस्थ इलाकों तक बुनियादी सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है।

pithoragarh-rekha-arya-independence-day (2)

ये भी पढ़ें:

पिथौरागढ़ की प्रभारी मंत्री ने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क कनेक्टिविटी और स्वरोजगार के अवसरों को सुदूर गांवों तक पहुंचाने के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि योजनाओं और विकास कार्यों को गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय सीमा में पूरा किया जाए। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने और खेल एवं शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने का आह्वान किया। कहा कि पुलिस लाइन का मिनी स्टेडियम युवा खिलाड़ियों की प्रतिभाओं को निखारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

pithoragarh-rekha-arya-independence-day (3)

समारोह में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम के अंत में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों, खिलाड़ियों और समाजसेवियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष गिरीश जोशी, मेयर कल्पना देवलाल, जिला पंचायत अध्यक्ष जितेंद्र प्रसाद, डीएम आशीष कुमार भटगाई समेत कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें  उत्तराखंड:मौनी अमावस्या पर हरिद्वार में लाखों श्रद्धालुओं ने किया गंगा स्नान

Anurag Chaturvedi

अनुराग चतुर्वेदी पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता, लेखन और संपादन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। उन्होंने विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए खबरों को निष्पक्षता और गहराई के साथ जनता के सामने रखा है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button