Ayodhya

अयोध्या पहुंचीं रजनी तिवारी, विपक्ष पर जमकर बरसीं, बोलीं- सपना देखना सभी का अधिकार

उच्च शिक्षा राज्य मंत्री स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में हुईं शामिल, कहा- देश को विश्व गुरु बनाने के लिए सभी की सहभागिता जरूरी, मीडिया से बातचीत में 2027 में फिर बीजेपी की सरकार बनने का किया दावा, सरयू नदी में निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा

अनिल निषाद

अयोध्या, 15 अगस्त 2026ः

स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में शामिल होने यूपी के अयोध्या पहुंचीं उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी ने विधानसभा चुनाव 2027 और राम मंदिर चढ़ावा चोरी के मुद्दे पर विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि देश आज 80वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है और इस पावन अवसर पर रामनगरी में होना उनके लिए सौभाग्य की बात है। वहीं, सरयू नदी में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई।

मंत्री रजनी तिवारी ने कहा कि देश को उन्नत और विकसित बनाने के साथ ही दोबारा विश्व गुरु बनाने के लिए सभी की सहभागिता जरूरी है। प्रत्येक व्यक्ति के मन में राष्ट्र भावना सबसे ऊपर होनी चाहिए। विधानसभा चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि भाजपा पांचों साल चुनाव की तैयारी करती है। सरकार की योजनाओं और विकास कार्यों को लेकर पार्टी लगातार जनता के बीच रहती है। उन्होंने दावा किया कि जनता के आशीर्वाद से 2027 में एक बार फिर भाजपा की सरकार बनेगी।

ये भी पढ़ें:

रजनी तिवारी ने सपा के वरिष्ठ नेता शिवपाल यादव पर भी तंज कसा। उन्होंने शिवपाल के आजम खान को गृह मंत्री बनाए जाने वाले बयान पर कहा कि सपना देखने का अधिकार सभी को है। वह भी सपना देख रहे हैं, यह अच्छी बात है। वहीं, राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर उन्होंने कहा कि कानून अपना काम कर रहा है और सरकार भी अपना काम कर रही है। जो भी दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के चुनाव में इस मुद्दे को उठाने वाले बयान पर मंत्री ने कहा कि विपक्ष में हैं और कोई भी मुद्दा बनाना उनका अधिकार है।

उधर, स्वतंत्रता दिवस पर सरयू नदी में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। राजघाट से कच्चा घाट तक करीब ढाई किलोमीटर की दूरी तक नावों पर शान से तिरंगा लहराया गया। इस दौरान जल पुलिस और स्थानीय नाविकों के बीच नाव तेज चलाने की होड़ भी देखने को मिली। आम दिनों में सरयू नदी में नौका विहार पर प्रतिबंध रहता है, लेकिन प्रशासन की अनुमति और पुलिस की मौजूदगी में इस तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया।

ये भी पढ़ें  Ram Mandir ट्रस्ट को पूर्व IPS अमिताभ ठाकुर का खुला पत्र, कहा- CEO चयन प्रकिया सार्वजनिक हो

Anurag Chaturvedi

अनुराग चतुर्वेदी पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता, लेखन और संपादन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। उन्होंने विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए खबरों को निष्पक्षता और गहराई के साथ जनता के सामने रखा है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button