Ayodhya

वर्दी पहनकर बना सिपाही, दुकानदारों से वसूले रुपये, पुलिस ने फर्जी ID के साथ दबोचा

दुकानदारों और आम लोगों को पुलिसिया रौब दिखाकर करता था वसूली, रेलवे स्टेशन और आसपास के बाजारों में पहनता था पुलिस की वर्दी, 7,500 रुपये, फर्जी Police ID और दो मोबाइल मिले

अनिल निषाद

अयोध्या, 28 सितंबर 2026:

यूपी के अयोध्या में पुलिस की वर्दी पहनकर लोगों पर रौब दिखाने और वसूली करने वाले फर्जी पुलिसकर्मी को कोतवाली अयोध्या पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान सत्यम मिश्रा (26) निवासी मिश्रौलिया कलवारी, बस्ती के रूप में हुई है। वह खुद को सिपाही बताकर दुकानदारों, व्यापारियों और आम लोगों को जांच का डर दिखाता था।

रेलवे स्टेशन और बाजार में दिखाता था वर्दी का रौब

पुलिस के अनुसार सत्यम मिश्रा रेलवे स्टेशन और आसपास के बाजारों में उत्तर प्रदेश पुलिस के सिपाही की पूरी वर्दी पहनकर घूमता था। लोगों को पुलिस कार्रवाई का डर दिखाकर उनसे रुपये वसूलता था। आरोप है कि उसने एक व्यक्ति को खुद को पुलिसकर्मी बताकर झांसे में लिया और उसका मोबाइल फोन भी ले लिया।

ये भी पढ़ें:

ayodhya-fake-police-arrested-uniform-extortion-railway-station (2)

बड़ी छावनी मोड़ पर घेराबंदी कर पकड़ा

फर्जी पुलिसकर्मी की सूचना मिलने के बाद कोतवाली अयोध्या पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की। पुलिस टीम ने बड़ी छावनी मोड़, परिक्रमा मार्ग के पास घेराबंदी कर सत्यम मिश्रा को पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपी के पास से सिपाही की पूरी वर्दी, फर्जी पुलिस पहचान पत्र, दो Android मोबाइल फोन और अलग-अलग लोगों से वसूले गए 7,500 रुपये बरामद किए। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस विभाग में कर्मचारी नहीं होने की बात स्वीकार की।

ये भी पढ़ें  NEET पेपर लीक: आजाद समाज पार्टी का प्रदर्शन, पुलिस से नोकझोंक, शिक्षा मंत्री का मांगा इस्तीफा

Anand Sharma

आनंद शर्मा 30 वर्ष से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ‘राष्ट्रीय सहारा’ व ‘हिंदुस्तान’ दैनिक समाचार पत्र में फील्ड रिपोर्टिंग के साथ सम्पादन का काम भी चलता रहा। जिला स्तर पर संवाददाता और ब्यूरो प्रमुख के रूप में लंबे समय तक सक्रिय रहे। इस दौरान विख्यात… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link