Ayodhya

रामनवमी पर रामनगरी में आस्था का सैलाब…बधाई गीतों से गूंज रहा मंदिर, पूरे दिन खुले रहेंगे कपाट

दोपहर 12 बजे होगा जन्मोत्सव, रामलला को छह क्विंटल पंजीरी का लगेगा भोग, सूर्य की किरणों से दिखेगा दिव्य सूर्य तिलक, सीएम ने दी बधाई

अयोध्या, 27 मार्च 2026:

रामजन्मभूमि मंदिर में रामनवमी का उल्लास छा गया है। मंदिर में अनुष्ठान संग बधाई गीतों का गायन लगातार चल रहा है। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए राम मंदिर को पूरे दिन खुला रखने का फैसला लिया गया है, ताकि दर्शन में किसी तरह की परेशानी न हो। सीएम योगी आदित्यनाथ ने सभी को रामनवमी की बधाई दी है।

WhatsApp Image 2026-03-27 at 10.45.41 AM

राम मंदिर में उमड़ी भीड़ को नियंत्रित करने के लिए मंदिर सुबह एक घंटे पहले ही खोल दिया गया। रात में 10 बजे तक दर्शन निरंतर जारी रहा। अंगद टीला से श्रद्धालुओं को रामपथ की दाईं लेन पर निकाला जा रहा है। राम मंदिर के प्रवेश द्वार की ओर जाने वाली बाईं लेन पूरी तरह से आरक्षित कर दी गई है। मंदिर में सुबह 6:30 बजे से पूजा-अनुष्ठान शुरू हो गए। दोपहर ठीक 12 बजे रामलला का जन्मोत्सव मनाया जाएगा।

ये भी पढ़ें:

WhatsApp Image 2026-03-27 at 10.45.42 AM

Advertisement

इसी समय सूर्य की किरणें भगवान के मस्तक पर पड़ेंगी, जिसे सूर्य तिलक के रूप में देखा जाएगा। इस पल को खास बनाने के लिए मंदिर परिसर में एलईडी स्क्रीन के जरिए लाइव प्रसारण की व्यवस्था भी की गई है। रामलला को करीब छह क्विंटल पंजीरी का भोग लगाया जाएगा। मंदिर परिसर में बधाई गान चल रहा है। श्रद्धालुओं की सहूलियत के लिए दर्शन मार्ग पर मैट बिछाए गए हैं। मंदिर को फूलों से सजाकर खास फूल बंगला झांकी तैयार की गई है, जो आकर्षण का केंद्र बनी है। शाम होते ही मंदिर का शिखर फसाड लाइटिंग से रोशन होगा।

READ MORE 

ये भी पढ़ें  Ram Mandir Donation Case: आरोपियों की संपत्तियों तक पहुंची जांच, आठ घरों पर एक साथ छापे

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link