Lucknow City

Puch AI से 25 हजार करोड़ का एमओयू रद्द… मानक पर खरी नहीं उतरी कंपनी की हैसियत

कंपनी की वित्तीय स्थिति सामने आने के बाद गरमाया था मामला, दस्तावेज तय समय पर न देने पर इन्वेस्ट यूपी ने लिया फैसला,

लखनऊ, 27 मार्च 2026:

बेंगलुरु की स्टार्टअप कंपनी puch AI के साथ 25 हजार करोड़ रुपये के निवेश के लिए हुआ समझौता अब रद्द कर दिया गया है। इन्वेस्ट यूपी ने गुरुवार शाम तक जरूरी दस्तावेज न मिलने पर देर रात इसका ऐलान कर दिया। इस पूरे मामले में कंपनी की वास्तविक क्षमता सामने आने के बाद सवाल खड़े हो गए थे।

बता दें कंपनी ने राज्य में एआई पार्क स्थापित करने का प्रस्ताव दिया था। प्रस्ताव मिलते ही अधिकारियों ने जल्दबाजी में बिना पूरी जांच के एमओयू साइन कर लिया। बाद में जब कंपनी की प्रोफाइल देखी गई तो पता चला कि उसकी वित्तीय क्षमता करीब 42.9 लाख रुपये ही है।

इस बीच मुख्यमंत्री ने भी साफ कहा था कि अगर कंपनी काम करने लायक नहीं है तो करार खत्म किया जाएगा। इसके बाद इन्वेस्ट यूपी ने कंपनी से दस्तावेज मांगे, लेकिन तय समय तक कोई जवाब नहीं मिला।

कंपनी के संस्थापक सिद्धार्थ भाटिया की मुख्यमंत्री से मुलाकात की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर आई थीं, जिन्हें कंपनी ने अपनी उपलब्धि के तौर पर साझा किया था। इसी के बाद लोगों ने कंपनी की साख पर सवाल उठाने शुरू किए।

इन्वेस्ट यूपी के सीईओ विजय किरन आनंद ने एमओयू रद्द होने की पुष्टि की। संस्था ने रात में एक्स अकाउंट पर जानकारी देते हुए कहा कि पारदर्शिता और दस्तावेज न मिलने की वजह से यह फैसला लिया गया। वहीं इस मामले में सपा व कांग्रेस ने भी इस मुद्दे को लेकर सरकार पर निशाना साधा था।

READ MORE 

ये भी पढ़ें  काशी तमिल संगमम-4.0 : दक्षिण भारत के मेहमानों ने यूपी के विकास मॉडल को देखा और खूब सराहा

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button