Lucknow CityNationalUttar Pradesh

जनता दर्शन में दिखा CM योगी का मानवीय चेहरा : दो मासूम बेटियों संग मां की गुहार पर इंसाफ का भरोसा

लखनऊ में घर से निकाली गई महिला ने मुख्यमंत्री को सुनाया दुखड़ा, पुलिस आयुक्त को तत्काल उचित कार्रवाई का निर्देश, अपने माता-पिता के साथ आए बच्चों को योगी ने दुलराया और चॉकलेट दी

लखनऊ, 19 जनवरी 2026:

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने सोमवार सुबह लखनऊ स्थित सरकारी आवास पर आयोजित ‘जनता दर्शन’ कार्यक्रम में प्रदेश भर से आए फरियादियों की समस्याएं सुनीं और उनके त्वरित समाधान के लिए अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए। इस दौरान प्रशासनिक संवेदनशीलता और मानवीय पहलू दोनों देखने को मिले।

जनता दर्शन में लखनऊ निवासी सीमा अपनी दो मासूम बेटियों के साथ मुख्यमंत्री के समक्ष पहुंचीं। महिला ने रोते हुए बताया कि ससुराल पक्ष ने उन्हें घर से निकाल दिया है। दो छोटी बच्चियों के साथ वह दर-दर भटकने को मजबूर हैं। सीमा ने मुख्यमंत्री से ससुराल में पुनः रहने की व्यवस्था कराने और बच्चों के भरण-पोषण के लिए आर्थिक सहायता दिलाने की गुहार लगाई।

महिला की व्यथा सुनते ही सीएम योगी ने लखनऊ के पुलिस आयुक्त को तत्काल मामले में उचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि किसी भी महिला के साथ अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जरूरतमंद को न्याय दिलाना सरकार की प्राथमिकता है।

ये भी पढ़ें:

WhatsApp Image 2026-01-19 at 1.07.15 PM

जनता दर्शन के दौरान मुख्यमंत्री का स्नेहिल रूप भी देखने को मिला। अपने माता-पिता के साथ आए बच्चों को मुख्यमंत्री ने चॉकलेट दी और मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया। सीमा के साथ आई दो साल की नन्ही अनन्या को भी मुख्यमंत्री ने चॉकलेट दी और दुलार किया। चॉकलेट पाकर बच्ची खिलखिला उठी। जब मुख्यमंत्री ने मुस्कुराते हुए उससे चॉकलेट मांगी तो अनन्या ने मासूमियत से चॉकलेट मुख्यमंत्री की ओर बढ़ा दी। यह दृश्य देख वहां मौजूद लोग भाव-विभोर हो उठे।

जनता दर्शन में पुलिस, बिजली विभाग और आर्थिक सहायता से जुड़े कई प्रकरण सामने आए। मुख्यमंत्री ने सभी फरियादियों से स्वयं प्रार्थना पत्र लेकर संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि हर मामले की गंभीरता से जांच कर समस्याओं का समाधान सुनिश्चित किया जाए। इलाज के लिए आर्थिक सहायता मांगने वाले लोगों से मुख्यमंत्री ने अस्पताल का एस्टिमेट मंगाने को कहा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार हर सुख-दुख में जनता के साथ खड़ी है। हर पात्र व्यक्ति की समस्या का समाधान कराया जाएगा।

ये भी पढ़ें  मुख्तार अंसारी की जमीन पर अब गरीबों का हक लेकिन 25 साल तक कोई सौदा नहीं!

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link