Lucknow CityNationalUttar Pradesh

शादी के 14 साल बाद अलग होंगे प्रतीक और अपर्णा… इनके हैं दो बेटियांं, सोशल मीडिया पर छाई खबर

सपा प्रमुख अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव ने अपनी पत्नी और भाजपा नेता अपर्णा यादव से तलाक का एलान किया है। यह खबर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जबकि परिवार ने अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है

लखनऊ, 19 जनवरी 2026:

यूपी की राजनीति से एक बड़ी खबर सामने आई है जहां समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव ने अपनी पत्नी और भाजपा नेता अपर्णा यादव से तलाक लेने की घोषणा की है। प्रतीक ने यह जानकारी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट @iamprateekyadav के जरिए साझा की। उन्होंने लिखा कि वह अपर्णा को जल्द ही तलाक देंगे क्योंकि उनके कारण परिवार के रिश्ते बिगड़ गए हैं और उनकी अपनी मानसिक स्थिति बहुत खराब हो गई है। प्रतीक ने यह भी कहा कि अपर्णा केवल खुद को प्रसिद्ध और असरदार बनाने की कोशिश में लगी हैं।

हालांकि, प्रतीक या अपर्णा के परिवार ने इस पोस्ट की अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। इस बीच सोशल मीडिया पर यह खबर तेजी से वायरल हो रही है और राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गई है।

 

ये भी पढ़ें:
View this post on Instagram

 

Advertisement

A post shared by Prateek Yadav (@iamprateekyadav)

प्रतीक और अपर्णा की शादी 2012 में हुई थी। इनके दो बेटियां हैं। शादी में सपा परिवार के नेता मुलायम सिंह यादव और बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन भी शामिल हुए थे। अपर्णा के जन्मदिन पर दिसंबर 2025 में प्रतीक उनके साथ दिखाई दिए थे।

अपर्णा यादव मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू हैं। उन्होंने विधानसभा चुनाव 2022 से पहले भाजपा जॉइन किया था और लखनऊ की सरोजिनी नगर सीट से टिकट की मांग की थी। अपर्णा का जन्म 1 जनवरी 1990 को हुआ था। उनके पिता अरविंद बिष्ट मीडिया क्षेत्र में काम करते थे और माता अंबी बिष्ट अधिकारी हैं। वहीं प्रतीक यादव, मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता के बेटे हैं। उन्होंने उच्च शिक्षा यूके से पूरी की और लखनऊ में रियल एस्टेट और फिटनेस बिजनेस के क्षेत्र में सक्रिय हैं। प्रतीक ‘द फिटनेस प्लैनेट’ नामक जिम चलाते हैं और ‘जीव आश्रय’ संस्था के जरिए स्ट्रीट डॉग्स का इलाज और देखभाल करते हैं।

ये भी पढ़ें  ट्रेनिंग के दौरान रिश्वतखोरी… गोरखपुर में महिला दरोगा गिरफ्तार, भाग निकले सिपाही

One Comment

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link