Lucknow CitySports

IPL का जुनून चरम पर… इकाना में विराट शो, क्रिकेट फैंस उतावले

लखनऊ सुपरजायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बंगलूरू के बीच कल है मुकाबला, 50 हजार दर्शकों की क्षमता वाला स्टेडियम पूरी तरह जा रहा भरने

लखनऊ, 6 मई 2026:

यूपी की राजधानी लखनऊ का Ekana Cricket Stadium गुरुवार को सिर्फ एक क्रिकेट मैदान नही बल्कि ‘कोहली का किला’ बनने जा रहा है। कहा जा रहा है कि ये मुकाबला लखनऊ सुपरजायंट्स (LSG) और रॉयल चैलेंजर्स बंगलूरू (RCB) के बीच है लेकिन असल लड़ाई एक नाम के इर्द-गिर्द घूम रही है और वो नाम है विराट कोहली का।

इस मुकाबले का क्रेज इस हद तक पहुंच चुका है कि मैच से दो दिन पहले ही सारे टिकट SOLD OUT हो चुके हैं। अंदाजा लगाइए 50 हजार दर्शकों की क्षमता वाला स्टेडियम पूरी तरह भरने जा रहा है और हर तरफ सिर्फ एक ही रंग नजर आएगा। वह है RCB की जर्सी का और एक ही शोर गूंजेगा कोहली के नाम का।

WhatsApp Image 2026-05-06 at 2.12.15 PM

ये भी पढ़ें:

फॉर्म में है ‘किंग कोहली’, डर में होगी गेंदबाजी

इस सीजन में विराट कोहली का बल्ला जमकर गरज रहा है। 9 मैचों में 379 रन, 54 से अधिक का औसत और 165 से ज्यादा का स्ट्राइक रेट। ये सिर्फ आंकड़े नहीं बल्कि विरोधियों के लिए चेतावनी है।

लखनऊ के खिलाफ पिछली भिड़ंत में भी कोहली ने 49 रनों की अहम पारी खेलकर RCB को जीत दिलाई थी। ऐसे में इकाना की पिच पर एक और धमाकेदार पारी की उम्मीद फैंस को ही नहीं बल्कि टीम को भी है।

WhatsApp Image 2026-05-06 at 2.12.11 PM

टिकट के दाम आसमान पर लेकिन क्रेज उससे भी ऊपर

इस बार टिकट की कीमत 2000 से शुरू होकर 50,000 रुपये तक पहुंच गई है। डायनमिक फेयर के चलते आखिरी समय में टिकट खरीदना जेब पर भारी पड़ रहा है लेकिन फैंस के लिए कोहली को LIVE देखना किसी कीमत से कम नहीं।

सिर्फ मैच नहीं, एक ‘कोहली शो’ होगा

पिछले साल की तरह इस बार भी इकाना में लखनऊ की टीम पर RCB का दबदबा नजर आ सकता है। स्टेडियम में मौजूद भीड़ किसे सपोर्ट करेगी ये अब किसी से छिपा नहीं है। साफ है 7 मई को लखनऊ में सिर्फ क्रिकेट नहीं खेला जाएगा बल्कि वहां विराट का जलवा चलेगा और पूरा स्टेडियम कोहली का नाम जपेगा।

READ MORE 

ये भी पढ़ें  तिकुनिया हिंसा: लखीमपुर में परिवार से एक दिन मिल सकेगा आरोपी आशीष

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link