Uttarakhand

मौत पर भड़का गुस्सा… डंपर ने सड़क किनारे खड़े मजदूर को कुचला, 3 घंटे हंगामा

देहरादून के कांवली रोड पर दर्दनाक हादसा, चालक फरार, मुआवजे और गिरफ्तारी की मांग को लेकर जाम-प्रदर्शन

राजकिशोर तिवारी

देहरादून, 6 मई 2026:

देहरादून के बसंत विहार क्षेत्र में बुधवार सुबह एक तेज रफ्तार डंपर ने सड़क किनारे खड़े मजदूर को कुचल दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसा कांवली रोड स्थित गोविंदगढ़ पुल के पास हुआ। मजदूर वहां अपने साथियों के साथ काम पर जाने के लिए खड़ा था। घटना के बाद चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। इससे स्थानीय लोगों का गुस्सा भड़क उठा और इलाके में करीब तीन घंटे तक जाम लगा रहा।

पुलिस के अनुसार 112 नंबर के माध्यम से सूचना मिली कि एक ट्रक ने व्यक्ति को टक्कर मार दी है। सूचना मिलते ही थाना बसंत विहार पुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थल पर ट्रक खड़ा मिला, लेकिन चालक फरार था। जांच के दौरान मृतक की पहचान 55 वर्षीय सकल देव साहनी पुत्र दयाराम साहनी के रूप में हुई। वह बिहार के सीतामढ़ी जिले का निवासी था। वर्तमान में देहरादून के कालिंदी एनक्लेव में रहकर मजदूरी करता था।

WhatsApp Image 2026-05-06 at 1.55.48 PM

Advertisement

बताया जा रहा है कि बुधवार सुबह वह अपने साथियों के साथ मजदूरी पर जाने के लिए सड़क किनारे खड़ा था तभी तेज रफ्तार डंपर ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही परिजन और स्थानीय लोग बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए।

आक्रोशित लोगों ने शव उठाने से रोक दिया और सड़क पर प्रदर्शन शुरू कर दिया। लोगों का आरोप था कि कांवली रोड पर सुबह के समय भारी वाहनों और तेज रफ्तार डंपरों का आवागमन लगातार बना रहता है लेकिन प्रशासन इस पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं करता।

प्रदर्शनकारियों ने मृतक के परिजनों को मुआवजा देने और आरोपी चालक की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। काफी समझाने-बुझाने के बाद पुलिस ने लोगों को शांत कराया और शव को पोस्टमार्टम के लिए कोरोनेशन अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर फरार चालक की तलाश कर रही है। इसके लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।

READ MORE 

ये भी पढ़ें  बंजी जंपिंग ऑपरेटरों पर कसेगी नकेल... जानिए एडवेंचर टूरिज्म के लिए क्या होगी नई नीति

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link