Uttarakhand

बंजी जंपिंग ऑपरेटरों पर कसेगी नकेल… जानिए एडवेंचर टूरिज्म के लिए क्या होगी नई नीति

उत्तराखंड सरकार बंजी जंपिंग संचालकों की तय करेगी जवाबदेही, एक माह में तैयार होगी नई नीति, पर्यटन सचिव बोले- 50 वर्ष से अधिक आयु के लोगों के लिए मेडिकल फिटनेस प्रमाणपत्र होगा अनिवार्य

योगेंद्र मलिक

देहरादून, 20 जून 2026ः

उत्तराखंड में तेजी से बढ़ रहे साहसिक पर्यटन (एडवेंचर टूरिज्म) को सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के लिए सरकार बंजी जंपिंग गतिविधियों के लिए एक नई और व्यापक सुरक्षा नीति लागू करने जा रही है। इसका मुख्य उद्देश्य पर्यटकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना और बंजी जंपिंग संचालकों की जवाबदेही तय करना है।

पर्यटन सचिव धीराज गर्ब्याल ने बताया कि सरकार बंजी जंपिंग से जुड़े सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए नियमावली तैयार कर रही है। इसके तहत 50 वर्ष से अधिक आयु के लोगों के लिए मेडिकल फिटनेस प्रमाणपत्र अनिवार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पर्यटन विभाग इस गतिविधि को लेकर बेहद सतर्क है और सुरक्षा मानकों से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। नई नीति को अगले एक माह के भीतर अंतिम रूप दिए जाने की संभावना है।

ये भी पढ़ें:

उन्होंने कहा कि नई सुरक्षा नीति में बंजी जंपिंग में उपयोग होने वाले उपकरणों की गुणवत्ता और उनकी नियमित जांच को अनिवार्य बनाया जाएगा। साथ ही प्रशिक्षित एवं प्रमाणित स्टाफ की उपलब्धता, लोगों की चिकित्सकीय जांच, आपातकालीन प्रबंधन व्यवस्था और समय-समय पर सुरक्षा ऑडिट जैसे महत्वपूर्ण प्रावधान भी शामिल किए जाएंगे।

पर्यटन सचिव ने कहा कि दुर्घटना की स्थिति में अपनाई जाने वाली प्रक्रिया और संबंधित पक्षों की जिम्मेदारियां भी स्पष्ट रूप से निर्धारित की जाएंगी। उन्होंने कहा कि हाल के वर्षों में देश के विभिन्न हिस्सों में एडवेंचर स्पोर्ट्स के दौरान हुई दुर्घटनाओं को देखते हुए सुरक्षा मानकों को और अधिक मजबूत बनाने की जरूरत है।

READ MORE

ये भी पढ़ें  योगी-धामी ने दिया विकास व आध्यात्म का संदेश... AI तकनीक से लेकर मिनी स्टेडियम तक कई सौगातें

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button