Uttarakhand

एक महीने बाद फिर बसने लगा रिजॉर्ट : MDDA का बुलडोजर दोबारा गरजा

रेतीवाला में अतुल्यम रिजॉर्ट के पास करीब 10 बीघा जमीन पर बिना मंजूरी प्लाटिंग किए जाने का मामला सामने आया, पहले मई में कार्रवाई हुई थी, लेकिन दोबारा सड़क बनाकर काम शुरू करने की कोशिश की गई, एमडीडीए की टीम ने मौके पर पहुंचकर सीसी सड़क और अन्य निर्माण ध्वस्त किये

योगेंद्र मलिक

देहरादून, 20 जून 2026:

मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने अवैध प्लाटिंग के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत विकासनगर तहसील के रेतीवाला इलाके में कार्रवाई की। अतुल्यम रिजॉर्ट के पास करीब 10 बीघा जमीन पर बिना स्वीकृति प्लाटिंग विकसित किए जाने और उसके लिए सीसी सड़क बनाए जाने पर प्राधिकरण की टीम ने बुलडोजर चलाकर निर्माण ध्वस्त कर दिया।

एमडीडीए के मुताबिक अभिनव बंसल समेत कुछ लोगों की ओर से बिना मानचित्र स्वीकृति के जमीन को प्लॉट के रूप में विकसित किया जा रहा था। प्लाटिंग के लिए बनाई गई सीसी सड़क को उत्तराखंड नगर योजना एवं विकास अधिनियम, 1973 के नियमों के खिलाफ बताया गया।

ये भी पढ़ें:

प्राधिकरण ने बताया कि इस मामले में पहले कारण बताओ नोटिस जारी कर काम रोकने के निर्देश दिए गए थे। इसके बावजूद मौके पर गतिविधियां बंद नहीं हुईं। क्षेत्रीय अभियंताओं की रिपोर्ट के अनुसार 20 मई को भी यहां अवैध प्लाटिंग पर कार्रवाई की गई थी, लेकिन इसके बाद फिर से सड़क और दूसरे काम शुरू करने की कोशिश की गई।

शिकायत मिलने के बाद एमडीडीए की प्रवर्तन टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय प्रशासन और अभियंत्रण शाखा के अधिकारियों की मौजूदगी में जेसीबी मशीनों से अवैध रूप से बनाई गई सीसी सड़क और प्लाटिंग से जुड़ी संरचनाएं हटाई गईं।

एमडीडीए के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कहा कि प्राधिकरण क्षेत्र में बिना अनुमति किसी तरह की प्लाटिंग या निर्माण को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को ऐसे मामलों की लगातार निगरानी रखने और नियम तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

एमडीडीए के सचिव मोहन सिंह बर्निया ने कहा कि अलग-अलग सेक्टरों में गठित टीमें नियमित निरीक्षण कर रही हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी भूखंड की खरीद से पहले उसकी कानूनी स्थिति की जांच जरूर करें और अवैध निर्माण या प्लाटिंग की जानकारी प्राधिकरण को दें।

READ MORE

ये भी पढ़ें  उत्तराखंड में 38वें राष्ट्रीय खेलों का आज पीएम मोदी करेंगे शुभारंभ

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link