Uttarakhand

सिर्फ डिग्री नहीं, AI Skilled युवा चाहिए, निजी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों को राज्यपाल की सलाह

13 निजी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों के साथ पहली संयुक्त बैठक, AI, Quantum Technology, Patent, Industry Collaboration पर रहा फोकस, शोध को समाज से जोड़ने पर दिया जोर

योगेंद्र मलिक

देहरादून, 6 अगस्त 2026:

उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने कहा कि अब विश्वविद्यालयों की भूमिका केवल डिग्री देने तक सीमित नहीं रह सकती। बदलते दौर में संस्थानों को ऐसे युवा तैयार करने होंगे जो Artificial Intelligence (AI), नई तकनीकों, स्किल डेवलपमेंट, इंडस्ट्री की जरूरतों और राष्ट्र निर्माण की सोच के साथ आगे बढ़ें। उनका कहना था कि विकसित भारत 2047 और आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य में उच्च शिक्षा संस्थानों की अहम जिम्मेदारी है।

Research का असर लैब से बाहर भी दिखे

ये भी पढ़ें:

लोक भवन स्थित सूचना परिसर में गुरुवार को उत्तराखंड के स्ववित्तपोषित (निजी) विश्वविद्यालयों के कुलपतियों की पहली चरण की बैठक में यह बात कही गई। बैठक में प्रदेश के 13 निजी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों ने हिस्सा लिया। राज्यपाल ने कहा कि केवल रिसर्च करना काफी नहीं है। विश्वविद्यालयों को अपने शोध को Patent, IPR, उपयोगी तकनीकों और बेहतर प्रकाशनों तक पहुंचाने पर भी काम करना होगा। उन्होंने कहा कि रिसर्च का फायदा समाज तक पहुंचे, इसके लिए व्यावहारिक सोच अपनाना जरूरी है। उन्होंने डेटा सिक्योरिटी, साइबर सिक्योरिटी, AI, Quantum Technology जैसे तेजी से उभरते क्षेत्रों में विशेषज्ञ मानव संसाधन तैयार करने पर भी जोर दिया।

विश्वविद्यालय आपस में साझा करें बेहतर मॉडल

बैठक में राज्यपाल ने कहा कि सभी निजी विश्वविद्यालयों को अपने सफल प्रयोग, रिसर्च, इनोवेशन और बेहतर कार्यप्रणालियां एक-दूसरे के साथ साझा करनी चाहिए। इससे संस्थानों को एक-दूसरे से सीखने का मौका मिलेगा और प्रदेश में शोध व नवाचार का माहौल मजबूत होगा।

समाज से जुड़े विषयों पर हो लंबी शोध

राज्यपाल ने सभी विश्वविद्यालयों से कहा कि वे राष्ट्र, प्रदेश या समाज से जुड़े कम से कम एक अहम विषय का चयन कर उस पर लंबे समय तक गुणवत्तापूर्ण शोध करें। उन्होंने विद्यार्थियों में रिसर्च, इनोवेशन, प्रयोगधर्मिता, हॉबी आधारित सीखने की आदत और मिशन मोड में काम करने की संस्कृति विकसित करने की जरूरत बताई।
uttarakhand-governor-private-university-vc-meeting-ai-skilled-youth (2)

AI और Quantum Technology में दिखी संभावनाएं

राज्यपाल ने निजी विश्वविद्यालयों की ओर से AI और Quantum Technology के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। उन्होंने भरोसा जताया कि उत्तराखंड भविष्य में इन क्षेत्रों में उत्कृष्टता का केंद्र बन सकता है। उन्होंने विश्वविद्यालयों से कहा कि वे केवल आर्थिक लाभ तक सीमित न रहें, बल्कि समाज, देश और मानवता के व्यापक हित को ध्यान में रखकर काम करें।

कुलपतियों ने भी रखे कई सुझाव

बैठक में कुलपतियों ने रिसर्च को बढ़ावा देने, पेटेंट संस्कृति मजबूत करने, Industry-Academia Collaboration बढ़ाने, राष्ट्रीय स्तर पर साझा शोध व्यवस्था विकसित करने और विश्वविद्यालयों के बीच बेहतर समन्वय को लेकर अपने सुझाव रखे। बैठक में राज्यपाल के सचिव रविनाथ राम, विधि परामर्शी कौशल किशोर शुक्ल, उच्च शिक्षा सचिव डॉ बीवीआरसी पुरुषोत्तम, अपर सचिव रीना जोशी भी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें  स्वास्थ्य मंत्री के खिलाफ प्रदर्शन में हंगामा, 3 नर्सिंग अभ्यर्थियों ने पिया फिनायल, एक की हालत गंभीर

Anand Sharma

आनंद शर्मा 30 वर्ष से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ‘राष्ट्रीय सहारा’ व ‘हिंदुस्तान’ दैनिक समाचार पत्र में फील्ड रिपोर्टिंग के साथ सम्पादन का काम भी चलता रहा। जिला स्तर पर संवाददाता और ब्यूरो प्रमुख के रूप में लंबे समय तक सक्रिय रहे। इस दौरान विख्यात… More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button