Uttarakhand

उत्तराखंड के गजल्ड में आतंक का अंत : विशेष दल ने नरभक्षी गुलदार को मार गिराया

पौड़ी जनपद के गांव में कई सप्ताह से फैली थी दहशत, सीएम धामी ने दिए थे धामी ने तुरंत कार्रवाई के आदेश, अब ग्रामीणों ने ली राहत की सांस

पौड़ी, 11 दिसंबर 2025:

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के गजल्ड गांव में कई सप्ताह से दहशत फैलाने वाले नरभक्षी गुलदार का आतंक आखिरकार खत्म हो गया है। राज्य सरकार के निर्देश पर वन विभाग की विशेष टीम ने इस खतरनाक गुलदार को मार गिराया। लगातार बढ़ती घटनाओं और ग्रामीणों में व्याप्त भय को देखते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मामले को बेहद गंभीरता से लेते हुए तुरंत कार्रवाई के आदेश दिए थे।

मुख्यमंत्री धामी ने स्पष्ट निर्देश दिया था कि किसी भी स्थिति में ग्रामीणों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। प्रशासनिक स्तर पर किसी भी तरह की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसी के बाद वन विभाग, स्थानीय प्रशासन और विशेषज्ञ शिकारी दल ने क्षेत्र में सघन अभियान चलाया। आधुनिक ट्रैकिंग तकनीक, कैमरा ट्रैप और रातभर की निगरानी के बाद टीम ने गुलदार की सटीक लोकेशन की पहचान की और उसे सफलतापूर्वक ढेर कर दिया।

गुलदार के खत्म होने के बाद गांव में लंबे समय बाद राहत का माहौल है। ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन और शिकार विशेषज्ञों के त्वरित एवं समन्वित प्रयासों की सराहना की है। सरकार ने घोषणा की है कि प्रभावित क्षेत्रों में गश्त, निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जाएगा जिससे भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

ये भी पढ़ें:

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राज्य सरकार हर नागरिक की सुरक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। मानव-वन्यजीव संघर्ष को कम करने के लिए दीर्घकालिक समाधान की दिशा में भी काम जारी रहेगा।

Advertisement

ये भी पढ़ें  ‘सरदार @150 एकता मार्च’ व ‘रन फॉर यूनिटी’ से गूंजेगा प्रदेश, CM योगी ने किया ये ऐलान

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link