Lucknow City

‘सरदार @150 एकता मार्च’ व ‘रन फॉर यूनिटी’ से गूंजेगा प्रदेश, CM योगी ने किया ये ऐलान

लखनऊ, 12 अक्टूबर 2025:

देश के पहले उप प्रधानमंत्री एवं गृहमंत्री लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पूरे उत्तर प्रदेश में धूमधाम से मनाई जाएगी। विशेष आयोजन किए जाएंगे। सीएम योगी आदित्यनाथ ने रविवार को अपने सरकारी आवास पर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस भव्य अभियान की जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि प्रदेश में 31 अक्टूबर से 25 नवंबर तक ‘सरदार @150 एकता मार्च’ के तहत जिलों में पदयात्राएं आयोजित की जाएंगी। इसका उद्देश्य युवाओं में एकता, देशभक्ति और जिम्मेदार नागरिकता की भावना को मजबूत करना है।

सीएम ने कहा कि सरदार पटेल ने जूनागढ़ और हैदराबाद की रियासतों के मनमानेपन के सामने अपनी नीति और दृढ़ता से उन्हें झुकने पर मजबूर किया। आज जैसा अखंड भारत हमें दिखता है, उसका श्रेय सरदार पटेल को ही जाता है।

ये भी पढ़ें:

सीएम योगी ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा हर वर्ष की तरह इस बार भी 31 अक्टूबर को ‘रन फॉर यूनिटी’ का आयोजन करेगी। गुजरात के केवड़िया स्थित “स्टेच्यू ऑफ यूनिटी” को उन्होंने देश का गौरव बताया।

Advertisement

सरदार पटेल की 150वीं जयंती वर्ष को विशेष बनाने के लिए खेल एवं युवा मंत्रालय ने एक पोर्टल भी शुरू किया है। प्रत्येक जनपद से पांच युवा केवड़िया तक की यात्रा में शामिल होंगे, जिसके दौरान विभिन्न सांस्कृतिक व प्रेरणादायक कार्यक्रम होंगे।

इसके अलावा पूरे प्रदेश में वोकल फॉर लोकल थीम पर आधारित कई कार्यक्रम आयोजित होंगे। इनमें ब्रांडिंग, टेक्नोलॉजी कनेक्ट और पैकेजिंग पर विशेष जोर रहेगा। योग एवं स्वास्थ्य शिविरों के साथ-साथ स्वदेशी मेले भी प्रदेश की शान बढ़ाएंगे। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सीएम के साथ डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, संसदीय कार्य-वित्त मंत्री सुरेख खन्ना और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी भी मौजूद थे।

ये भी पढ़ें  Lucknow News: 68500 शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों ने घेरा पंकज चौधरी का आवास, मुलाकात में मिला अन्याय न होने का भरोसा

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link