Lucknow CityNational

दिवाली पर घर वापसी आसान नहीं, ट्रेनों की ये स्थिति, जानें फ्लाइटों के टिकट के कितने उछले रेट

लखनऊ, 12 अक्टूबर 2025:

दिवाली पर घर वापसी करने वालों के लिए इस बार यात्रा आसान नहीं होगी। रेलवे की वेटिंग सीमा नियम लागू होने से दिल्ली और मुंबई से लखनऊ की ट्रेनों में हजारों यात्रियों को टिकट नहीं मिल पा रहे हैं। पूजा स्पेशल ट्रेनें भी फुल होकर ‘रिग्रेट’ की स्थिति में पहुंच गई हैं।

इस स्थिति का फायदा एयरलाइंस कंपनियां उठा रही हैं। दिवाली से एक सप्ताह पहले ही हवाई किरायों में 5 से 7 गुना तक की बढ़ोतरी हो गई है। 18 अक्टूबर की तारीख सबसे अधिक डिमांड में है। इस तारीख को शनिवार है। उसके अगले दो दिन छोटी व बड़ी दीपावली पड़ रही है।

दिल्ली से लखनऊ का विमान किराया सामान्य दिनों में ₹3,000 के करीब रहता है, जो अब ₹18,000 तक पहुंच गया है। वहीं मुंबई से लखनऊ का किराया ₹30,000 के करीब हो गया है।

ये भी पढ़ें:

जानकारों का कहना है कि अगले एक सप्ताह में इसमें 15 से 20% तक और वृद्धि संभव है। यात्रियों के लिए अब तत्काल कोटे का सहारा ही बचा है। 17 अक्टूबर की सुबह 7,000 से अधिक सीटें तत्काल में खुलेंगी। इसके अलावा IRCTC तेजस एक्सप्रेस में अतिरिक्त बोगियां जोड़ने पर विचार कर रहा है, जिससे कुछ राहत मिल सकती है।

ये भी पढ़ें  धामी ने दिया साहित्यकारों को सम्मान, कहा... सरकार साहित्य ग्राम बसाने पर कर रही काम

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button