Lucknow CityUttar Pradesh

कुपोषण पर निर्णायक प्रहार की तैयारी, वाराणसी से आज ‘हमारी आंगनबाड़ी, हमारी जिम्मेदारी’ अभियान का आगाज

CM योगी करेंगे राष्ट्रीय पोषण माह-2026 का शुभारंभ, गर्भवती महिलाओं से लेकर बच्चों और किशोरियों के पोषण पर रहेगा फोकस, आंगनबाड़ी केंद्रों को सशक्त बनाने पर भी जोर

लखनऊ, 9 सितंबर 2026:

यूपी में पोषण और मातृ-शिशु स्वास्थ्य को लेकर बड़ा अभियान आज से रफ्तार पकड़ेगा। वाराणसी के रुद्राक्ष अंतरराष्ट्रीय सहयोग एवं सम्मेलन केंद्र में राष्ट्रीय पोषण माह-2026 का शुभारंभ होगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कार्यक्रम में शामिल होकर ‘हमारी आंगनबाड़ी, हमारी जिम्मेदारी’ अभियान की शुरुआत करेंगे। केंद्रीय राज्यमंत्री महिला एवं बाल विकास अन्नपूर्णा देवी भी कार्यक्रम में मौजूद रहेंगी।

इस वर्ष राष्ट्रीय पोषण माह की थीम ‘सही पोषण, देश रोशन’ रखी गई है। अभियान के तहत गर्भवती और धात्री महिलाओं, बच्चों, किशोरियों तथा उनके परिवारों को पोषण, स्वास्थ्य और बेहतर देखभाल के प्रति जागरूक करने पर विशेष जोर दिया जाएगा। यानी अभियान का फोकस सिर्फ कुपोषण से लड़ने तक सीमित नहीं रहेगा। इसका मकसद परिवार स्तर पर स्वस्थ खानपान और देखभाल की आदतों को मजबूत करने पर भी होगा।

कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर, प्रदेश की मंत्री बेबी रानी मौर्य, श्रम एवं सेवायोजन मंत्री अनिल राजभर, राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार रविंद्र जायसवाल, डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’, राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला, हंसराज विश्वकर्मा समेत कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहेंगे।

ये भी पढ़ें:

खास बात यह है कि पोषण माह के आगाज से ठीक एक दिन पहले मुख्यमंत्री योगी ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं के लिए बड़ा ऐलान किया। मंगलवार को अयोध्या में आयोजित सम्मान समारोह में कार्यकत्रियों का मानदेय 8 हजार से बढ़ाकर 12 हजार रुपये और सहायिकाओं का मानदेय 4 हजार से बढ़ाकर 6 हजार रुपये प्रतिमाह करने की घोषणा की गई।

इसके साथ ही कार्यकत्रियों, सहायिकाओं और उनके परिवारों को हर साल 5 लाख रुपये तक कैशलेस इलाज की सुविधा भी देने का ऐलान हुआ। इस तरह पोषण माह की शुरुआत से पहले ही योगी सरकार ने आंगनबाड़ी तंत्र को आर्थिक सुरक्षा का बड़ा सहारा दिया है।

ये भी पढ़ें  गाजीपुर में दो समुदायों के बीच तनाव, मिठाई की दुकान पर तोड़फोड़ के बाद पुलिस अलर्ट

Rakesh Kumar Verma

राकेश कुमार वर्मा एक वरिष्ठ पत्रकार हैं। इन्हें मीडिया जगत में लगभग 31 वर्षों का व्यापक और समृद्ध अनुभव है। इन्होंने प्रिंट और डिजिटल दोनों ही माध्यमों में कार्य करते हुए अपनी मजबूत और प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज कराई है। यूपी की राजधानी लखनऊ में स्वतंत्र भारत, राष्ट्रीय सहारा, जनसत्ता एक्सप्रेस,… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button