Lucknow CityUttar Pradesh

CM योगी के दरबार में पहुंची ‘हनुमान अंश’ की टीम, बाबा नीब करौरी की आध्यात्मिक गाथा ने खींचा ध्यान

फिल्म के निर्देशक विशाल चतुर्वेदी और अभिनेता शोभिनव ने सुनाई फिल्म की कहानी, नाथ संप्रदाय, गुरु गोरखनाथ और बाबा नीब करौरी के आध्यात्मिक जुड़ाव को पर्दे पर दिखाने का दावा

लखनऊ, 9 सितंबर 2026:

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ से उनके आवास पर फिल्म ‘हनुमान अंश’ की टीम ने शिष्टाचार भेंट की। निर्माता, निर्देशक और फिल्म के प्रमुख कलाकारों की मौजूदगी में हुई इस मुलाकात में फिल्म की कहानी, उसकी आध्यात्मिक पृष्ठभूमि और इससे जुड़े ऐतिहासिक प्रसंगों पर विस्तार से चर्चा हुई।
hanuman-ansh-movie-team-meets-cm-yogi-neem-karoli-baba (2)

फिल्म के निर्देशक विशाल चतुर्वेदी और प्रमुख अभिनेता शोभिनव ने मुख्यमंत्री को फिल्म की विषयवस्तु से अवगत कराया। इस दौरान सीएम योगी ने फिल्म में गुरु गोरखनाथ की पावन पंक्तियों और नाथ संप्रदाय से जुड़े महत्वपूर्ण दृश्यों को भी देखा।

निर्देशक विशाल चतुर्वेदी के मुताबिक ‘हनुमान अंश’ में प्रसिद्ध संत बाबा नीब करौरी (नीम करौली बाबा) के जीवन और उनकी हनुमान भक्ति को केंद्र में रखा गया है। फिल्म में बाबा नीब करौरी और नाथ संप्रदाय के सिद्ध संतों के बीच हुई ऐतिहासिक मुलाकातों का भी विशेष चित्रण किया गया है।

ये भी पढ़ें:

निर्देशक ने बताया कि उपलब्ध शोध के अनुसार बाबा नीब करौरी अपने शुरुआती दौर में लंबे समय तक नाथ संप्रदाय के संतों के सान्निध्य में रहे थे। फिल्म इसी आध्यात्मिक यात्रा और उससे जुड़े प्रसंगों को सिनेमाई रूप देने का प्रयास करती है।

Advertisement

मुख्यमंत्री ने फिल्म के निर्माण से जुड़े सभी सदस्यों के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। कम बजट में तैयार हुई इस फिल्म को दर्शकों का अच्छा समर्थन मिलने का दावा किया जा रहा है, जिससे फिल्म की चर्चा लगातार बढ़ रही है।

ये भी पढ़ें  झगड़ा सुलझाने के लिए बुलाई गई पंचायत में बवाल, पुलिसकर्मी पर हमला

Rakesh Kumar Verma

राकेश कुमार वर्मा एक वरिष्ठ पत्रकार हैं। इन्हें मीडिया जगत में लगभग 31 वर्षों का व्यापक और समृद्ध अनुभव है। इन्होंने प्रिंट और डिजिटल दोनों ही माध्यमों में कार्य करते हुए अपनी मजबूत और प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज कराई है। यूपी की राजधानी लखनऊ में स्वतंत्र भारत, राष्ट्रीय सहारा, जनसत्ता एक्सप्रेस,… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link