NationalPoliticsUttar Pradesh

लखनऊ : भाजपा दफ्तर के सामने युवा मोर्चा नेता ने लगाया पोस्टर…. “शर्म करो अखिलेश यादव जी”

लखनऊ, 26 अप्रैल 2025:

यूपी की राजधानी लखनऊ में सियासी पोस्टर वार ने तूल पकड़ लिया है। विधानभवन के सामने स्थित भाजपा के प्रदेश कार्यालय के बाहर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का पोस्टर लगाया गया। भाजपा युवा मोर्चा, लखनऊ के महामंत्री अमित त्रिपाठी द्वारा लगाए गए इस पोस्टर में अखिलेश यादव पर दोहरे रवैये का आरोप लगाया गया है।

पोस्टर में लिखा गया है, “शर्म करो अखिलेश यादव जी। खूंखार अपराधी मुख्तार अंसारी की मौत पर संवेदनाएं, लेकिन आतंकी हमले में मारे गए हिन्दू युवक शुभम द्विवेदी के घर जाने में खत्म हो गईं भावनाएं?” इसके साथ ही सवाल किया गया है, “फर्क है साफ शायद! आतंकियों से रिश्ता है खास। हिंदुओं से इतनी नफरत क्यों? पूछता है हिंदू समाज।”

भाजपा युवा मोर्चा के पदाधिकारियों ने इस पोस्टर को “जनता की आवाज” बताया है। वहीं समाजवादी पार्टी की ओर से इस पूरे मामले पर अब तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी गई है। पोस्टर लगने के बाद से विधानभवन के आसपास का इलाका सियासी चर्चाओं का केंद्र बन गया है। राजनीतिक बयानबाज़ी तेज होने के आसार हैं।

ये भी पढ़ें:
Advertisement

ये भी पढ़ें  मऊ जेल में पांव पसार रहा एचआईवी, 14 हुई संक्रमित बंदियों की संख्या

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link