Uttar Pradesh

बसपा मुखिया की भतीजी का दहेज के लिए उत्पीड़न… केस दर्ज, पार्टी से निकाले गए ससुराली

अनमोल शर्मा

हापुड़ 11 अप्रैल 2025:

बसपा मुखिया मायावती की भतीजी ने अपने ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। केस दर्ज होने के बाद बसपा के जिलाध्यक्ष ने नगर पालिका अध्यक्ष सास, ससुर व पति को पार्टी से निष्कासित कर दिया है

नवंबर 2023 में हुई थी शादी, नगर पालिका अध्यक्ष हैं सास

ये भी पढ़ें:

बसपा मुखिया मायावती के भाई नरेश की बेटी एलिस की शादी हापुड़ निवासी श्रीपाल सिंह के बेटे विशाल के साथ नवम्बर 2023 में हुई थी। एलिस का आरोप है कि उसकी सास नगरपालिका की अध्यक्ष पुष्पादेवी ससुर और पति एक फ्लैट और 50 लाख कैश देने की मांग कर रहे हैं। ससुरालियों द्वारा उत्पीड़न करने का आरोप लगाते हुए एलिस ने पुलिस से कानूनी मदद की गुहार लगाई थी लेकिन पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया।

केस में छह ससुराली नामजद, जिलाध्यक्ष ने सास,ससुर व पति को पार्टी से निकाला

इस मामले में अब कोर्ट के आदेश पर एलिस के सास, ससुर, पति व जेठ, जेठानी समेत 6 लोगो के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। एफआईआर दर्ज होने के बाद हापुड़ के बसपा जिलाध्यक्ष एके कर्दम ने नगर पालिकाध्यक्ष सास पुष्पा देवी, ससुर श्रीपाल सिंह और पति विशाल को पार्टी से निकाल दिया है।

ये भी पढ़ें  राम जन्मभूमि ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास की तबीयत बिगड़ी, ग्रीन कॉरिडोर से लखनऊ रेफर

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link