Lucknow City

UP दिवस पर लखनऊ में ट्रैफिक अलर्ट : आज राष्ट्र प्रेरणा स्थल के आसपास नो-एंट्री… जानिए वैकल्पिक रूट

ट्रैफिक पुलिस ने लागू किया डायवर्जन, कार्यक्रम समाप्त होने तक लागू रहेगा, प्रतिबंधित मार्गों से बचते हुए वैकल्पिक रास्तों का उपयोग करने की सलाह, इमरजेंसी सेवाओं को मिलेगी छूट

लखनऊ, 24 जनवरी 2026:

यूपी की राजधानी लखनऊ के बसंतकुंज स्थित राष्ट्र प्रेरणा स्थल पर आज यूपी दिवस का भव्य आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने के चलते पुलिस प्रशासन ने इलाके की यातायात व्यवस्था में अस्थायी बदलाव किया है। यह डायवर्जन कार्यक्रम समाप्त होने तक लागू रहेगा।

पुलिस ने लोगों से कहा है कि घर से निकलने से पहले ट्रैफिक व्यवस्था की जानकारी जरूर लें और प्रतिबंधित मार्गों से बचते हुए वैकल्पिक रास्तों का उपयोग करें। हालांकि इमरजेंसी सेवाओं जैसे एंबुलेंस, शव वाहन, फायर ब्रिगेड और स्कूली वाहनों को प्रतिबंधित मार्गों से जाने की अनुमति दी जाएगी।

ये मार्ग रहेंगे बंद, यहां से होगा डायवर्जन

ये भी पढ़ें:

-मलिहाबाद चौराहा और मुंजासा तिराहे से बाजनगर किसान पथ व छन्दोईया की ओर यातायात प्रतिबंधित रहेगा। वाहन जीरो प्वाइंट मोहान रोड से जाएंगे।

-बाजनगर किसान पथ अंडरपास से छन्दोईया बाईपास की ओर भारी वाहनों की आवाजाही नहीं होगी।

-कसमंडी (हमसफर लॉन) अंडरपास से अंधे की चौकी तिराहे की ओर सामान्य यातायात बंद रहेगा।

-छन्दोईया बाईपास तिराहे से कार्यक्रम स्थल व भिठौली तिराहे की ओर वाहन नहीं जा सकेंगे।

-तिकोनिया तिराहे से दुबग्गा और छन्दोईया बाईपास की ओर भारी वाहनों पर रोक रहेगी।

-नया पक्का पुल, कुड़ियाघाट तिराहा और दुबग्गा तिराहे से कार्यक्रम स्थल की ओर यातायात बंद रहेगा।

-मोहान रोड नहर तिराहे से बुद्धेश्वर चौराहे की ओर कोई वाहन नहीं जाएगा।

-अमौसी एयरपोर्ट वीआईपी मोड़ से वाहनों का प्रवेश एयरपोर्ट परिसर में नहीं होगा।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए जगह-जगह पुलिस बल तैनात रहेगा। नागरिकों से सहयोग की अपील की गई है ताकि यूपी दिवस का आयोजन सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।

ये भी पढ़ें  बाढ़ में फंसे लोगों के बीच उतरे योगी, 800 परिवारों को राहत, बोले- संकट में अकेला न समझें, सरकार आपके साथ

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link