Lucknow City

लखनऊ: राजाजीपुरम में व्यापार मंडल का गठन… अखिलेश अध्यक्ष व कुलदीप बने महामंत्री

नितिन द्विवेदी

लखनऊ, 28 अक्टूबर 2025:

लखनऊ परिक्षेत्र युवा व्यापार मंडल की राजाजीपुरम ई ब्लॉक मेन रोड इकाई का गठन किया गया। व्यावसायिक हितों को मजबूत करने और व्यापारियों को एक मंच पर लाने के उद्देश्य से यह नई समिति बनाई गई है।

संगठन के अध्यक्ष ऋषभ गुप्ता ने नई इकाई की घोषणा की और पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी। अखिलेश मौर्य को अध्यक्ष तथा कुलदीप निगम को महामंत्री नियुक्त किया गया। इसके साथ ही अतुल सैनी को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, मो. आलिम को संगठन मंत्री, सैयद अरशद को संयुक्त मंत्री, अपूर्व अग्रवाल को उपाध्यक्ष तथा रीना सिंह और राजू पांडेय को कोषाध्यक्ष की भूमिका दी गई।

ये भी पढ़ें:

शपथग्रहण के दौरान ऋषभ गुप्ता ने पदाधिकारियों को टीम वर्क व पारदर्शिता के साथ काम करने की प्रेरणा दी। व्यापारियों ने नई कमेटी के गठन पर खुशी जताई और कहा कि इससे क्षेत्रीय व्यापार को नई गति मिलेगी।

ये भी पढ़ें  रंगदारी मांगी, हत्या व झूठे रेप केस में फंसाने की दी धमकी, बर्खास्त सिपाही रोशन रजा गिरफ्तार

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link