Lucknow City

फ्लाइटों पर मौसम की मार: लखनऊ में चक्कर लगाते रहे दो विमान… नहीं हो सकी लैंडिंग

लखनऊ में कम दृश्यता और खराब मौसम के चलते इंडिगो की दोनों फ्लाइट्स को वाराणसी भेजा गया, काफी देर तक आसमान में लगाए चक्कर, यात्रियों की सुरक्षा बनी प्राथमिकता

लखनऊ, 8 अप्रैल 2026:

मौसम के मिजाज में बदलाव का असर हवाई यातायात पर भी साफ दिख रहा है। आंधी और बारिश के कारण जहां किसान परेशान हैं वहीं खराब मौसम और कम दृश्यता ने उड़ानों की आवाजाही को भी प्रभावित कर दिया। यूपी की राजधानी लखनऊ स्थित चौधरी चरण सिंह (अमौसी) इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर इंडिगो की दो उड़ानों की लैंडिंग नहीं हो सकी।

एयरपोर्ट सूत्रों के मुताबिक दोनों विमान काफी देर तक आसमान में चक्कर लगाते रहे लेकिन एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) से अनुमति न मिलने के कारण अंततः उन्हें वाराणसी डायवर्ट करना पड़ा। जानकारी के अनुसार मंगलवार शाम इंडिगो की उड़ान संख्या 6E-6440 दिल्ली से लखनऊ आने वाली थी। इसमें 157 यात्री और 6 क्रू सदस्य सवार थे। इसी तरह उड़ान संख्या 6E-518 देहरादून से लखनऊ के लिए रवाना हुई जिसमें 87 यात्री और 6 क्रू सदस्य मौजूद थे।

WhatsApp Image 2026-04-08 at 2.11.36 PM

ये भी पढ़ें:

मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों और लो विजिबिलिटी के चलते दोनों विमानों को सुरक्षित लैंडिंग की अनुमति नहीं दी गई। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए यह निर्णय लिया गया।

Advertisement

एटीसी के निर्देश पर दोनों फ्लाइट्स को वाराणसी एयरपोर्ट की ओर मोड़ दिया गया, जहां उनकी सुरक्षित लैंडिंग कराई गई। इस दौरान यात्रियों को असुविधा का सामना जरूर करना पड़ा लेकिन किसी भी तरह की अनहोनी से बचने के लिए यह कदम जरूरी था।

एयरलाइंस की ओर से यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए आगे की व्यवस्थाएं की गईं। मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल मौसम के ऐसे ही बने रहने की संभावना है। इससे आने वाले दिनों में भी उड़ानों पर असर पड़ सकता है।

READ MORE 

ये भी पढ़ें  काकोरी में लगी स्मार्ट चौपाल, पूर्व मंत्री कौशल किशोर ने कहा...स्मार्ट मीटर से पारदर्शी होगी विद्युत व्यवस्था

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link