Lucknow City

CM योगी की मां पर टिप्पणी से लखनऊ में उबाल, हजरतगंज में बिहार के मौलाना का फूंका पुतला

चौराहे पर एकत्र होकर सर्व समाज के लोगों ने किया विरोध प्रदर्शन, आरोपी मौलाना को जल्द गिरफ्तारी करने की सरकार और प्रशासन से मांग

लखनऊ, 9 मार्च 2026:

यूपी की राजधानी लखनऊ में सीएम योगी की मां को लेकर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में सोमवार को लोगों का गुस्सा सड़क पर दिखाई दिया। शहर के हजरतगंज चौराहे पर सर्व समाज के लोगों ने एकत्र होकर विरोध प्रदर्शन किया और बिहार के मौलाना सलीम के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई।

हजरतगंज चौराहे पर दोपहर बाद जुटे लोगों ने नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी की मां को लेकर की गई टिप्पणी बेहद आपत्तिजनक और निंदनीय है। इससे समाज की भावनाएं आहत हुई हैं। उन्होंने इसे सामाजिक मर्यादा और संस्कारों के खिलाफ बताया।

WhatsApp Image 2026-03-09 at 4.42.00 PM

ये भी पढ़ें:

प्रदर्शन के दौरान लोगों ने मौलाना सलीम का पुतला दहन कर अपना आक्रोश जताया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि किसी भी जनप्रतिनिधि या उसके परिवार के बारे में इस तरह की टिप्पणी करना बिल्कुल भी स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने सरकार से मांग की कि मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी मौलाना के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।

प्रदर्शन में शामिल लोगों ने कहा कि जब तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होती तब तक सर्व समाज के लोग अपना विरोध जारी रखेंगे। उन्होंने कहा कि इस तरह की बयानबाजी समाज में वैमनस्य और तनाव पैदा कर सकती है। इसलिए ऐसे मामलों में तुरंत कार्रवाई जरूरी है। प्रदर्शनकारियों ने सरकार और प्रशासन से कहा कि आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की जाए जिससे भविष्य में कोई भी व्यक्ति इस तरह की अमर्यादित टिप्पणी करने से पहले सौ बार सोचे।

ये भी पढ़ें  कबड्डी कुंभ का आगाज़, विजेता को मिलेंगे ₹2 लाख

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link