Uttarakhand

भारत दर्शन शैक्षिक यात्रा : राज्यपाल का मेधावी छात्रों से संवाद, बोले- बड़े सपने देखें और मेहनत करें

लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने देवप्रयाग के छात्रों को दीं शुभकामनाएं, कहा- यात्रा के दौरान नई चीजें देखें और उनसे सीखें, परिस्थितियों को अपनी सीमा न बनने दें, अनुभवों को लिखने व अपने साथियों के साथ साझा करने की दी सलाह

राजकिशोर तिवारी

देहरादून, 18 सितंबर 2026ः

भारत दर्शन शैक्षिक यात्रा पर जाने वाले उत्तराखंड के देवप्रयाग के मेधावी छात्रों ने लोक भवन में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि.) से मुलाकात की। राज्यपाल ने छात्रों से संवाद करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि भारत दर्शन यात्रा केवल पर्यटन का अवसर नहीं, बल्कि देश के इतिहास, संस्कृति, विज्ञान, तकनीक और लोकतंत्र को करीब से समझने का माध्यम है। उन्होंने छात्रों से यात्रा के दौरान जिज्ञासा के साथ नई चीजों को देखने और उनसे सीखने का आह्वान किया।

राज्यपाल ने छात्रों से कहा कि अपनी प्रतिभा को पहचानकर उसे निखारने के लिए निरंतर प्रयास करना चाहिए। बदलती दुनिया के साथ आधुनिक तकनीक और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का ज्ञान भी जरूरी है। राज्यपाल ने कहा कि वे बड़े सपने देखें और उन्हें पूरा करने के लिए कठिन परिश्रम करें। उन्होंने कहा कि परिस्थितियों को अपनी सीमा नहीं बनने देना चाहिए। देवप्रयाग की पहाड़ियों से निकलकर भी छात्र देश के श्रेष्ठ संस्थानों तक पहुंच सकते हैं। इसके लिए दृढ़ संकल्प, निरंतर मेहनत और स्वयं पर विश्वास जरूरी है।

ये भी पढ़ें:

lieutenant-general-gurmit-singh-devprayag-students-wishes-uttarakhand

गुरमीत सिंह ने छात्रों को यात्रा के अनुभवों को लिखने और लौटकर अपने विद्यालय व साथियों के साथ साझा करने की सलाह दी, ताकि उनकी सीख और नई सोच अन्य विद्यार्थियों को भी आगे बढ़ने के लिए प्रेरित कर सके। देवप्रयाग विधायक विनोद कण्डारी के प्रयासों से आयोजित इस शैक्षिक यात्रा के दौरान विद्यार्थी ऋषिकेश, लखनऊ, कानपुर, अयोध्या और रुड़की का भ्रमण करेंगे। इस अवसर पर ग्रामीण अभियंत्रण सेवा सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष जोत सिंह बिष्ट, शैक्षिक यात्रा पर जाने वाले छात्र-छात्राएं और अध्यापक मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें  ब्रांडेड कंपनियों के नाम पर मिल रहीं नकली मेडिसिन, उत्तराखंड में बड़े सिंडिकेट का भंडाफोड़

Anurag Chaturvedi

अनुराग चतुर्वेदी पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता, लेखन और संपादन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। उन्होंने विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए खबरों को निष्पक्षता और गहराई के साथ जनता के सामने रखा है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link