Uttarakhand

राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम से पहले देहरादून में सियासी तनाव, परेड ग्राउंड पर कांग्रेस-पुलिस आमने-सामने

नेताओं और कार्यकर्ताओं ने परेड ग्राउंड पर देर रात किया प्रदर्शन, पुलिस ने बैरिकेडिंग कर रोका, धक्का-मुक्की के बाद सड़क पर धरने पर बैठे कार्यकर्ता

राजकिशोर तिवारी

देहरादून, 15 जुलाई 2026:

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के 17 जुलाई को प्रस्तावित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम से पहले देहरादून में मंगलवार देर रात राजनीतिक माहौल गरमा गया। परेड ग्राउंड में कार्यक्रम आयोजित करने का दावा करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता राजीव भवन से परेड ग्राउंड पहुंच गए।

कार्यकर्ताओं के पहुंचने से पहले ही परेड ग्राउंड में भारी पुलिस बल तैनात था। पूरे परिसर की घेराबंदी कर दी गई थी। कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ने से रोके जाने पर पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच तीखी नोकझोंक हुई। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच धक्का-मुक्की के हालात बन गए।

ये भी पढ़ें:

पुलिस के रवैये से नाराज कांग्रेस कार्यकर्ता सड़क पर ही धरने पर बैठ गए और प्रदेश सरकार तथा प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि प्रशासन सरकार के दबाव में काम कर रहा है। राहुल गांधी के कार्यक्रम को बाधित करने की कोशिश की जा रही है।
rahul-gandhi-dehradun-visit-parade-ground-clash-congress-police (2)

वहीं, पुलिस अधिकारियों ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी। देर रात तक परेड ग्राउंड और आसपास के इलाकों में तनावपूर्ण माहौल बना रहा तथा बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल और चकराता विधायक प्रीतम सिंह ने प्रशासन की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि कांग्रेस लोकतांत्रिक तरीके से अपना कार्यक्रम आयोजित करेगी और किसी भी दबाव में नहीं आएगी। राहुल गांधी के प्रस्तावित कार्यक्रम से पहले सामने आए इस विवाद ने उत्तराखंड की राजनीति में नया सियासी तनाव पैदा कर दिया है।

READ MORE

ये भी पढ़ें  उत्तराखंड : नंदा देवी राजजात यात्रा की तैयारियों में तेजी, सीएम ने दिए उच्च स्तरीय समिति गठन के निर्देश

Rakesh Kumar Verma

राकेश कुमार वर्मा एक वरिष्ठ पत्रकार हैं। इन्हें मीडिया जगत में लगभग 31 वर्षों का व्यापक और समृद्ध अनुभव है। इन्होंने प्रिंट और डिजिटल दोनों ही माध्यमों में कार्य करते हुए अपनी मजबूत और प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज कराई है। यूपी की राजधानी लखनऊ में स्वतंत्र भारत, राष्ट्रीय सहारा, जनसत्ता एक्सप्रेस,… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button