Uttarakhand

उत्तरकाशी में हेलिकॉप्टर क्रैश : छह लोगों की मौत, एक घायल, सीएस धामी ने जताया दुख

उत्तरकाशी, 8 मई 2025:

उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में गुरुवार सुबह एक हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में पायलट समेत पांच-छह लोगों की मौत होने की सूचना है। एक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया है।

जानकारी के अनुसार एयरोट्रांस कंपनी के हेलिकॉप्टर ने गुरुवार सुबह सहस्त्रधारा हेलीपैड से हर्षिल के लिए उड़ान भरी थी। सुबह करीब पौने नौ बजे गंगनानी के पास हेलिकॉप्टर क्रैश होने की सूचना पर पुलिस, एसडीआरएफ, फायर ब्रिगेड, मेडिकल टीम और अन्य आपदा राहत दल तुरंत मौके पर पहुंचा और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया।

ये भी पढ़ें:

Advertisement

उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने हेलिकॉप्टर हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा, “कुछ लोगों के हताहत होने का अत्यंत दुःखद समाचार प्राप्त हुआ है। ईश्वर दिवंगतों की आत्मा को शांति और उनके परिजनों को यह असीम दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।”
मुख्यमंत्री ने प्रशासन को घायल यात्री को हरसंभव चिकित्सा सहायता देने और हादसे की जांच के निर्देश भी दिए हैं।

ये भी पढ़ें  दो रेलवे डिवीज़न के विवाद के बीच फंस गयी है उदयपुर -आगरा वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link