CrimeUttarakhand

गोरखपुर: तीन की हत्या का आरोपी बेचन निषाद गिरफ्तार, परिवार को जिंदा जलाने का मामला

हरेन्द्र दुबे

गोरखपुर, 23 दिसंबर 2024:

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के चिलुआताल थाना क्षेत्र के दहला गांव में 14 दिसंबर की रात दिल दहला देने वाली घटना में नया अपडेट आया है। परिवार के पांच सदस्यों को जिंदा जलाने के आरोपी बेचन निषाद को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। ज्ञात हो कि घटना के बाद से ही आरोपी फरार था।

क्या है पूरा मामला?

ये भी पढ़ें:

आरोप है कि बेचन निषाद ने पारिवारिक विवाद के चलते अपने छोटे भाइयों बृजेश निषाद (32) और अरविंद निषाद (30) के कमरे को बाहर से बंद कर तारपीन का तेल (थिनर) डालकर आग लगा दी थी। इस घटना में बृजेश, उनकी पत्नी मधु (28), बेटी रिद्धिमा (03), अरविंद और उनकी पत्नी माला (25) गंभीर रूप से झुलस गए थे।

Advertisement

इलाज के दौरान तीन की मौत

झुलसे परिवार के सदस्यों में नवविवाहिता माला (25) ने शनिवार रात इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इसके बाद रविवार शाम चार बजे मेडिकल कॉलेज में बृजेश और सात बजे अरविंद ने भी अंतिम सांस ली। इस हृदयविदारक घटना ने पूरे गांव में शोक और आक्रोश की लहर पैदा कर दी है।

आरोपी की गिरफ्तारी और पुलिस कार्रवाई

घटना के बाद से ही फरार चल रहे आरोपी बेचन निषाद को चिलुआताल पुलिस ने पकड़ लिया है। पुलिस अब बेचन की मदद करने वालों की भी तलाश कर रही है और उम्मीद जताई जा रही है कि इस सिलसिले में कुछ और लोगों पर कार्रवाई हो सकती है।

यह घटना पारिवारिक विवाद के चलते हुई एक भयानक त्रासदी है, जिसने न केवल एक परिवार को तबाह कर दिया बल्कि समाज के सामने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और जल्द ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें  बॉलीवुड एक्ट्रेस नरगिस फाखरी की बहन आलिया फाखरी अपने एक्स बॉयफ्रेंड, उसके दोस्त की हत्या के आरोप में गिरफ्तार

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link