Uttar Pradesh

गोरखपुर में शादी के बाद दुल्हन की उठी अर्थी, अग्निकांड में बहू की मौत, आरोपी जेठ गिरफ्तार।

गोरखपुर,23 दिसंबर 2024

गोरखपुर के दहला गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना में पारिवारिक विवाद के कारण 14 दिसंबर को एक व्यक्ति ने अपने घर में आग लगा दी, जिससे तीन लोगों की मौत हो गई और दो अन्य गंभीर रूप से झुलस गए। इस हादसे में मझले भाई बृजेश निषाद और छोटे भाई अरविंद की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी नवेली बहू माला, जेठानी मधु और 3 वर्षीय रिद्धिमा को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। माला, जो 5 दिसंबर को दुल्हन बनकर ससुराल आई थी, रविवार को इलाज के दौरान चल बसी।

इस घटना के बाद पुलिस ने आरोपी बेचन निषाद को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि आरोपी के शरण देने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है। घटना के बारे में बताया गया कि पारिवारिक विवाद के कारण यह भयानक आगजनी हुई। घटना में अब तक तीन लोगों की मौत हो चुकी है, और घर के दो अन्य सदस्य अभी भी मौत से जूझ रहे हैं। इस दर्दनाक हादसे ने परिवार और गांव में गहरी शोक की लहर दौड़ा दी है।

ये भी पढ़ें  यूपी पुलिस ACP मोहसिन खान का विवादों से नाता, आगरा कमीशनखोरी से कानपुर दुष्कर्म तक कहानी।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button