Uttar Pradesh

अयोध्या में छाप रहे थे नकली नोट, गोंडा पुलिस ने दो को दबोचा, नोटों के साथ उपकरण भी बरामद

 

गोंडा, 25 मई 2025:

यूपी के गोंडा जिले की पुलिस ने नकली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए गैंग के सरगना समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब तीन हजार रुपये मूल्य के 100, 200 और 500 रुपये के नकली नोटों के साथ-साथ छपाई में इस्तेमाल होने वाले उपकरण भी बरामद किए हैं।

गोंडा के नवाबगंज थाना प्रभारी अभय सिंह के अनुसार उन्हें सूचना मिली थी कि करनैलगंज का रहने वाला अर्जुन गोस्वामी बढ़ईपुरवा मोहल्ले में किराए के मकान में नकली नोटों की छपाई कर रहा है। पुलिस ने उसे पकड़कर जब पूछताछ की तो खुलासा हुआ कि अयोध्या के राम हाल्ट स्टेशन के पास एक मकान में बाकायदा नकली नोटों की छपाई का अवैध धंधा संचालित हो रहा है।

ये भी पढ़ें:

Advertisement

पुलिस टीम ने वहां छापा मारते हुए अर्जुन के सहयोगी विश्वनाथ सिंह निवासी तुलसीपुर माझा, थाना नवाबगंज, गोंडा को भी गिरफ्तार कर लिया। छापेमारी के दौरान प्रिंटर, विशेष कागज और अन्य छपाई उपकरण बरामद हुए हैं।

ये भी पढ़ें  खून से लाल हुआ एक्सप्रेसवे: दर्शन कर घर लौट रहे 32 श्रद्धालुओं की पिकअप पलटी, 13 की मौत

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link