Uttar Pradesh

खून से लाल हुआ एक्सप्रेसवे: दर्शन कर घर लौट रहे 32 श्रद्धालुओं की पिकअप पलटी, 13 की मौत

बागपत जिले में ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर खेकड़ा क्षेत्र में हुआ हादसा, छह लोगों ने मौके पर दम तोड़ा, मेरठ में इलाज के दौरान सात अन्य घायलों की मौत, पिकअप में बदायूं के अलग-अलग गांवों के श्रद्धालु सवार थे, राजस्थान के बागड़ धाम से लौटते समय हुआ हादसा, 22 घायलों का अस्पतालों में इलाज जारी, कई की हालत गंभीर

बागपत, 7 सितंबर 2026:

यूपी के बागपत जिले में ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर खेकड़ा क्षेत्र में बड़ागांव टोल के पास रविवार देर रात हुए सड़क हादसे में मृतकों की संख्या 13 पहुंच गई है। राजस्थान के बागड़ धाम से दर्शन कर बदायूं लौट रहे श्रद्धालुओं से भरे पिकअप को पीछे से किसी वाहन ने साइड मार दी। इसके बाद पिकअप अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराया, फिर पलट गया।

baghpat-eastern-peripheral-expressway-pickup-accident-13-deaths (2)

20 साल से बागड़ धाम जा रहे थे ग्रामीण, एक पिकअप पर सवार थे 32 श्रद्धालु

ये भी पढ़ें:

बताया गया कि पिकअप में बदायूं जिले के चेती नंगला, अल्लापुर, उस्मानपुर समेत आसपास के गांवों के 32 श्रद्धालु सवार थे। ये लोग 2 सितंबर को राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले के गोगामेड़ी स्थित बागड़ धाम दर्शन के लिए गए थे। रविवार शाम वहां से वापस लौटते समय बागपत में हादसा हो गया। इस क्षेत्र के लोग करीब 20 साल से बागड़ धाम की यात्रा करते आ रहे हैं। इस बार भी कई गांवों के श्रद्धालु एक साथ राजस्थान गए थे। इसके लिए वाहन में यात्रियों के बैठने के लिए ऊपर-नीचे जगह बनाई गई थी। इसमें महिलाएं व बच्चे भी शामिल थे। धाम से घर वापसी के दौरान ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर हादसा हो गया।

baghpat-eastern-peripheral-expressway-pickup-accident-13-deaths (3)

छह की मौके पर मौत, मेरठ में सात लोगों ने दम तोड़ा

टक्कर इतनी तेज थी कि पिकअप डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गया। कई लोग वाहन के नीचे दब गए। आसपास से गुजर रहे लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकाला। छह श्रद्धालुओं को बागपत में ही मृत घोषित कर दिया गया। गंभीर घायलों को बागपत की खेकड़ा सीएचसी, से जिला अस्पताल फिर मेरठ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। इलाज के दौरान सात और घायलों की मौत हो गई। इस तरह हादसे में मरने वालों की संख्या 13 हो गई। करीब 19 घायलों का अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है। कई घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

baghpat-eastern-peripheral-expressway-pickup-accident-13-deaths (4)

अफसरों ने अस्पताल पहुंचकर ली जानकारी

हादसे की जानकारी मिलने के बाद मेरठ के अपर पुलिस महानिदेशक भानू भास्कर व डीआईजी मेरठ रेंज कलानिधि नैथानी ने भी घटनास्थल व अस्पताल पहुंचकर स्थिति की जानकारी ली। पुलिस हादसे की वजह पता करने के साथ उस वाहन की पहचान में जुटी है, जिसकी साइड लगने से पिकअप पलटने की बात सामने आई है। हादसे में पिकअप में 32 लोगों के सवार होने की बात सामने आई है। इतनी बड़ी संख्या में यात्रियों को एक छोटे वाहन से लंबी दूरी तक ले जाया जा रहा था। हादसे के बाद पिकअप में क्षमता से ज्यादा यात्रियों को बैठाए जाने का मामला भी जांच के दायरे में है।

मृतकों में महिलाएं व बच्चे भी शामिल

मृतकों में मुन्नी देवी (60), सुगडपाल (55), साधुराम (62), रामेश्वर यादव (66), प्रेम सिंह (54), जितेंद्र उर्फ मोनू (6), मूर्ति (35), भानवती (52), चार वर्षीय अज्ञात बच्चा, 45 वर्षीय अज्ञात महिला, प्रेमवती (50) व दीक्षा (2) शामिल है। एक अन्य की शिनाख्त नहीं हो सकी है। हादसे की सूचना मिलने के बाद बदायूं से परिजन भी बागपत व मेरठ पहुंचने लगे। हर तरफ चीख-पुकार मची रही।

ये भी पढ़ें  पति ने लगाई गुहार…भांजे के साथ भागी बीबी, दे रही ड्रम वाले हाल की धमकी

Anand Sharma

आनंद शर्मा 30 वर्ष से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ‘राष्ट्रीय सहारा’ व ‘हिंदुस्तान’ दैनिक समाचार पत्र में फील्ड रिपोर्टिंग के साथ सम्पादन का काम भी चलता रहा। जिला स्तर पर संवाददाता और ब्यूरो प्रमुख के रूप में लंबे समय तक सक्रिय रहे। इस दौरान विख्यात… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button