Uttarakhand

‘शुद्धिकरण’ विवाद पर सियासत : बीजेपी का कांग्रेस पर पलटवार, प्रदेशभर में कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के आह्वान पर गांधी पार्क में दिया धरना, नेताओं ने सामाजिक विभाजन की राजनीति करने का लगाया आरोप, सामाजिक सम्मान, समानता और सौहार्द किसी राजनीतिक दल की निजी संपत्ति नहीं

राजकिशोर तिवारी

देहरादून, 7 सितंबर 2026ः

उत्तराखंड में शुद्धिकरण विवाद को लेकर घमासान मचा हुआ है। भाजपा ने कांग्रेस के खिलाफ प्रदेशव्यापी मोर्चा खोल दिया। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के आह्वान पर सोमवार को प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में सामाजिक सौहार्द, समान अवसर और सामाजिक सम्मान के मुद्दे को लेकर धरना-प्रदर्शन किया गया। राजधानी देहरादून में कैबिनेट मंत्रियों के साथ पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने गांधी पार्क में धरना दिया। भाजपा नेताओं ने कांग्रेस पर ‘शुद्धिकरण’ के नाम पर कथित तौर पर सामाजिक विभाजन की राजनीति करने का आरोप लगाया।

नेताओं ने कहा कि सामाजिक सम्मान, समानता और सौहार्द किसी राजनीतिक दल की निजी संपत्ति नहीं, बल्कि लोकतांत्रिक व्यवस्था और सामाजिक ताने-बाने से जुड़े मूल प्रश्न हैं। भाजपा ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से सवाल किया कि लंबे शासनकाल के दौरान दलित, वंचित और पिछड़े समाज के सामाजिक, शैक्षिक एवं आर्थिक उत्थान के लिए कांग्रेस ने कौन से ठोस कदम उठाए। नेताओं ने डॉ. भीमराव आंबेडकर के योगदान का उल्लेख करते हुए कांग्रेस पर उनके विचारों और सामाजिक न्याय की अवधारणा को पर्याप्त संस्थागत महत्व नहीं देने का आरोप लगाया।

ये भी पढ़ें:

uttarakhand-shuddhikaran-controversy-bjp-congress-protest (2)

उन्होंने कहा कि डॉ. आंबेडकर ने वंचित वर्गों के अधिकारों और समानता के लिए जीवनभर संघर्ष किया, इसलिए उनके योगदान पर राजनीति करने के बजाय राजनीतिक दलों को अपने कार्यों का हिसाब जनता के सामने रखना चाहिए। वक्ताओं ने कहा कि लोकतंत्र में सवाल पूछना जनता का अधिकार है और राजनीतिक दलों की जिम्मेदारी है कि वे सवालों का जवाब तथ्यों के साथ दें। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा ने कहा कि उसका उद्देश्य समाज को बांटना नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता, भाईचारे, समान अवसर और आपसी सम्मान को मजबूत करना है।

प्रदर्शन में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, मेयर सौरभ थपलियाल, प्रदेश प्रवक्ता कमलेश रमन, पूर्व मेयर सुनील उनियाल ‘गामा’, विनय गोयल, विधायक विनोद चमोली, महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल, विशाल कुमार, रणजीत सिंह जाखी, दयाराम, धीरज भंडारी, राजेंद्र ढिल्लो, महानगर मीडिया प्रभारी प्रदीप कुमार, मीडिया संयोजक अक्षत जैन समेत पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें  पार्टी में जिम्मेदारियां न निभाने वालों को रिटायर हो जाना चाहिए, उन्हें आराम करने की जरूरत : कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे

Anurag Chaturvedi

अनुराग चतुर्वेदी पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता, लेखन और संपादन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। उन्होंने विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए खबरों को निष्पक्षता और गहराई के साथ जनता के सामने रखा है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button