NationalUttar Pradesh

वाराणसी में 5 करोड़ की चरस ट्रेन में मिली, आगरा में 58 किलो गांजा संग 6 तस्कर गिरफ्तार

लखनऊ, 27 मार्च 2025:

यूपी के वाराणसी और आगरा में पुलिस ने काफी मात्रा में चरस और गांजा बरामद किया है। वाराणसी में जीआरपी को चेकिंग के दौरान पांच करोड़ की चरस एक ट्रेन में लावारिस हालत में मिली।

वाराणसी : 20 पैकेटों में पैक चरस मिली लावारिस

वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन पर गुरुवार को जीआरपी ने छपरा-सूरत ताप्ती गंगा एक्सप्रेस के एस5 कोच में चेकिंग के दौरान 5 करोड़ रुपये मूल्य की चरस बरामद की। यह चरस सीट नंबर 20 के नीचे लावारिस हालत में रखी गई थी। 20 पैकेटों में आधा-आधा किलो पैक थी। पुलिस को संदेह है कि तस्कर ट्रेन के जरिए इसे गंतव्य तक पहुंचाने की फिराक में थे। हालांकि अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई, लेकिन इसे नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है। जीआरपी ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें:

आगरा : बिहार से गांजा लाकर बेचते थे आरोपी

Advertisement

आगरा के थाना रकाबगंज पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम ने 58 किलो गांजा के साथ 6 तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपी बिहार से गांजा लाकर आगरा, दिल्ली, मध्य प्रदेश और राजस्थान में सप्लाई करते थे। पुलिस ने उनके पास से 10 मोबाइल, एक कार और एक बाइक बरामद की है। गिरफ्तार तस्कर अर्जुन सिंह, उमेश कुमार, लाल बाबू, सुरजीत यादव, भूपेंद्र सिंह और श्याम राठौर पर पहले भी कई मुकदमे दर्ज हैं।

ये भी पढ़ें  रोहित शर्मा फिर से खेलेंगे T 20 ?

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link