ReligiousUttar Pradesh

महाकुंभ जाने से रोके गए श्रद्धालुओं का हाइवे पर प्रदर्शन, असुविधाओं पर बिफरे, की नारेबाजी

आदित्य मिश्र

अमेठी, 29 जनवरी 2025:

यूपी के अमेठी जिले में प्रयागराज-अयोध्या हाइवे पर रामगंज के पास महाकुंभ जाने से रोके गए श्रद्धालुओं ने प्रदर्शन शुरू कर दिया। इनका आरोप है कि उन्हें रोक तो दिया लेकिन सुविधाओं का ध्यान नहीं रखा गया। कई घण्टों से रुके इन श्रद्धालुओं को अफसर मनाने में जुटे है लेकिन उनका हंगामा जारी रहा।


मौके पर एसडीएम समेत कई थानों की फोर्स मौजूद है।

ये भी पढ़ें:

बता दें कि बुधवार को प्रयागराज महाकुंभ में भारी भीड़ के चलते आसपास के जिलों से होकर प्रयागराज जाने वाले श्रद्धालुओं की गाड़ियों को बार्डर पर रोका गया है। अमेठी के रामगंज थाना स्थित प्रयागराज अयोध्या हाइवे पर सुबह से सैकड़ो गाड़ियां खड़ीं हैं। कई घंटे बीत जाने के बाद भी जब रास्ता नही खोला गया तो श्रद्धालुओं के सब्र का बांध टूट गया जिसके बाद सैकड़ो महिलाओं ने हाइवे पर ही प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी।

Advertisement

कई थानों की फोर्स व अफसर मनाने में जुटे

हंगामे की जानकारी मिलते ही एसडीएम आशीष सिंह के अलावा कई थाने की फोर्स ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाने बुझाने का प्रयास कर रही है। फिलहाल समय बीतने के साथ ही लोगों में आक्रोश बढ़ता ही जा रहा है। श्रद्धालुओं का गुस्सा इस बात को लेकर है कि जिस जगह गाड़ियों को रोका है वहां कोई सुविधा नही है।

ये भी पढ़ें  अब एक क्लिक पर UP की प्राकृतिक सैर : UP Eco Tourism ऐप से जंगल, झरने व वाइल्ड लाइफ की पूरी जानकारी

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link