नितेश चन्द्र शुक्ला
हरदोई, 6 मई 2026
यूपी के हरदोई जनपद में पुलिस ने एक इनामी बदमाश को बुधवार तड़के मुठभेड़ में मार गिराया। मुठभेड़ में एसओजी प्रभारी भी गोली लगने से घायल हो गए। बदमाश ने फिरौती न मिलने पर अगवाकर मासूम के साथ दुष्कर्म किया और फिर उसकी हत्याकर शव को खेत में दफना दिया था।
यह मुठभेड़ मल्लावां क्षेत्र में हुई। जानकारी के मुताबिक क्षेत्र में 7 वर्षीय मासूम को बदमाश ने मंगलवार को हत्या के बाद शव खेत में दफना दिया था। ग्राम मटियामऊ के पास मक्के के खेत में मासूम का शव मिला था। इस घटना के आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एसपी ने विशेष टीम का गठन किया। इसके साथ ही बदमाश पर 50 हजार रूपये का इनाम घोषित किया गया था।

छानबीन के दौरान मल्लावां क्षेत्र में बुधवार को पुलिस की इनामी बदमाश से मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान इनामी बदमाश मेंनूर उर्फ शेनूर उर्फ महमुदुद्दीन निवासी ग्राम रोरा निस्तौली ठठिया जनपद कन्नौज गोली लगने से घायल हो गया था।आरोपी को उपचार के लिए सीएससी भेजा गया। हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान आरोपी की मौत हो गई।
इस मुठभेड़ में एसओजी प्रभारी राजेश कुमार भी गोली लगने से घायल हो गए। उनका इलाज जिला अस्पताल हरदोई में चल रहा है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से पिस्टल, तमंचा और एक बाइक बरामद की है। पुलिस के मुताबिक मृत बदमाश के खिलाफ विभिन्न जनपदों में 12 से अधिक आपराधिक मुकदमे दर्ज थे।






