Chhattisgarh

रायपुर में 20 लाख की लूट, युवक को घेरकर बदमाशों ने किया वारदात को अंजाम

रायपुर,17 अक्टूबर 2024

छत्‍तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के मुजगहन इलाके में 20 लाख रुपये की लूट का मामला सामने आया है। घटना वेंकट हॉस्पिटल के सामने हुई, जहां बदमाशों ने एक युवक से 20 लाख रुपये लूट लिए।

सूत्रों के अनुसार, पीड़ित युवक अपने काम से जा रहा था, तभी बदमाशों ने उसे घेरकर रुपये लूट लिए।इस घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी। मुजगहन थाना क्षेत्र की क्राइम ब्रांच की टीम ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगालना शुरू कर दिया है ताकि बदमाशों की पहचान की जा सके।

पुलिस का कहना है कि वे इस मामले को गंभीरता से ले रहे हैं और वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी जल्‍द ही पकड़े जाएंगे। वहीं, इस घटना के बाद से लोगों में दहशत का माहौल है।

ये भी पढ़ें:
Advertisement

ये भी पढ़ें  उत्तराखंड : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट को जान से मारने की धमकी, पुलिस कर रही जांच

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link