Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में 66 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, करोड़ो रूपये के थे ईनामी

रायपुर, 25 जुलाई 2025

छत्तीसगढ़ में सरकार और सुरक्षाबलों को एक बार फिर बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। सुरक्षा बलों व्दारा चलाए जा रहे ऑपरेशन के अंतर्गत बीते गुरूवार को करीब 66 माओवादियों ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया है। बस्तर के आईजी सुंदर राज ने बताया कि नारायणपुर, सुकमा, बीजापुर और कांकेर ज़िलों में कुल 66 माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया है।

इस अवसर पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने बताया कि 2024 से अब तक बीजापुर ज़िले में मुठभेड़ों में 185 माओवादी मारे गए हैं। 803 लोगों को गिरफ़्तार किया गया है और 431 ने आत्मसमर्पण किया है।

बीजापुर ज़िले के बस्तर आईजी सुंदर ने बताया कि 25 लोगों ने उनके सामने आत्मसमर्पण किया है और उन पर 1.15 करोड़ रुपये का इनाम था। उन्होंने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले माओवादियों को 50-50 हज़ार रुपये के चेक दिए गए। इसी तरह, कांकेर ज़िले के एसपी कल्याण के सामने 13 लोगों ने आत्मसमर्पण किया है और उन पर 62 लाख रुपये का इनाम था। सुकमा एसपी किरण जवान ने बताया कि पाँच लोगों ने उनके सामने आत्मसमर्पण किया है और उन पर 6 लाख रुपये का इनाम था।

नारायणपुर एसपी रॉबिन्सन सन गुड़िया ने बताया कि चार महिला माओवादियों समेत आठ लोगों ने उनके सामने आत्मसमर्पण किया है और उनमें कमांडर कमलेश भी शामिल है। एसपी ने बताया कि इन सभी पर 33 लाख रुपये का इनाम था।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button