Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ : बीजापुर में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता, दो शीर्ष नेताओं समेत 7 नक्सली ढेर

बीजापुर, 21 जून 2025

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में सुरक्षा बलों को एक बार फिर नक्सल अभियान में बड़ी सफलता हाथ लगी है। यहां जिले में सुरक्षा बलों ने जून 2025 के पहले पखवाड़े में माओवादी विद्रोहियों के खिलाफ जारी मुठभेड़ में सीपीआई (माओवादी) के दो उच्च पदस्थ नेताओं सहित सात माओवादी को मार गिराया है।

सुरक्षा बलों ने बीजापुर जिले के राष्ट्रीय उद्यान क्षेत्र में सुरक्षाकर्मियों और माओवादी के बीच हुई इस भीषण मुठभेड़ हुई के बाद सात माओवादियों के शव बरामद किए गए है, जिनमें माओवादियों के केंद्रीय समिति सदस्य गौतम उर्फ ​​सुधाकर और माओवादियों के राज्य समिति सदस्य भास्कर राव सहित दो वरिष्ठ नेता शामिल हैं। मृतकों में बीजापुर जिले के फरसेगढ़ पुलिस स्टेशन के अंतर्गत इरपागुट्टा गांव निवासी महेश कोडियाम भी शामिल है।

अधिकारियों के अनुसार, कोडियम की पहचान नेशनल पार्क एरिया डिवीजन में सक्रिय प्रतिबंधित सीपीआई (माओवादी) संगठन के एक पार्टी सदस्य के रूप में की गई थी। दिलचस्प बात यह है कि कोडियम इरपागुट्टा गांव के प्राथमिक विद्यालय में रसोइया सहायक के रूप में काम कर रहा था, जिसे गांव की स्कूल प्रबंधन समिति द्वारा नियुक्त किया गया था और उसे मार्च 2025 तक अपनी भूमिका के लिए पारिश्रमिक मिल रहा था।

ये भी पढ़ें:

महेश कोडियम किन परिस्थितियों में गौतम और भास्कर जैसे वरिष्ठ माओवादी नेताओं के संपर्क में आया, इसकी जांच चल रही है।  एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मामले के सभी पहलुओं की गहन, निष्पक्ष और पेशेवर जांच की जा रही है।  पुलिस ने प्रतिबंधित माओवादी संगठन से प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से जुड़े सभी लोगों से तत्काल ऐसे सभी संबंध तोड़ने का आग्रह किया है, तथा चेतावनी दी है कि इस चरमपंथी संगठन के साथ निरंतर जुड़ाव सार्वजनिक सुरक्षा, क्षेत्रीय शांति तथा इसमें शामिल लोगों के जीवन और भविष्य के लिए गंभीर खतरा पैदा करता है।

Advertisement

 

ये भी पढ़ें  छत्तीसगढ़ : सुकमा में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता, मुठभेड़ में 16 माओवादी ढ़ेर, दो डीआरजी जवान घायल

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link