Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ : कांकेर में दर्दनाक हादसा, बोलेरो और बाइक की टक्कर में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत

कांकेर, 5 फरवरी 2025

कांकेर एक भीषण सड़क हादसे की खबर आ रही है। हादसे में तीन लोगों की जान चली गई। हादसा उस वक्त हुआ, जब बोलेरो ने एक बाइक को टक्कर मार दी। सभी मृतक एक ही बाइक में सवार थे। जानकारी के मुताबिक बोलेरो ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी, जिससे 3 की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक देर रात संबलपुर -दमकसा स्टेट हाइवे में बोलेरो ने एक बाइक को चपेट मे लिया ।

बाईक सवार पिता पुत्री और भतीजी की मौत हो गई ।मौक़े पर दो की मौत हो गई तो वहींघायल युवती की भी जिला अस्पताल में मौत हो गई।

आरोप है कि हादसे के बाद एंबुलेंस को सूचना दी गई, लेकिन एंबुलेंस समय पर नहीं पहुंच सका, जिसकी वजह से हादसे में घायल हुए लोगों की जान चली गई।एम्बुलेंस सेवा को लेकर विधायक ने नाराजगी जाहिर की है।

ये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें  अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में नक्सलियों से की खास अपील, कहा- जल्द से जल्द हथियार डालकर मुख्यधारा में शामिल हों

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link