Chhattisgarh

रायपुर दक्षिण सीट पर 11 बजे तक 18.73% वोटिंग, भाजपा प्रत्याशी सोनी ने शुभ मुहूर्त में किया मतदान

रायपुर,13 नवंबर 2024

रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट पर बुधवार सुबह से मतदान जारी है, और 11 बजे तक 18.73 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। भाजपा प्रत्याशी सुनील सोनी ने शुभ मुहूर्त में अपने परिवार के साथ मतदान किया। इससे पहले, सुबह 9 बजे तक 8.23 प्रतिशत मतदान हुआ था। कांग्रेस उम्मीदवार आकाश शर्मा भी अपनी मां, पत्नी और बहनों के साथ मतदान के लिए पहुंचे। भाजपा विधायक मोतीलाल साहू ने अश्वनी नगर मतदान केंद्र पर वोट डाला और कहा कि सुनील सोनी प्रचंड बहुमत से जीतेंगे। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल ने भी मतदान के लिए 12 बजे का समय तय किया है।

13 नवंबर को रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव में सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक 30 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला होगा। निर्वाचन आयोग ने 266 मतदान केंद्र बनाए हैं, जिसमें संगवारी बूथ, दिव्यांग और युवा प्रबंधित बूथ भी शामिल हैं। मतदान प्रक्रिया को शांतिपूर्ण बनाने के लिए 1,500 कर्मचारियों और 1,800 से ज्यादा सीआरपीएफ और पुलिस के जवानों को तैनात किया गया है। मतदान के नतीजे 23 नवंबर को झारखंड और महाराष्ट्र के चुनाव परिणामों के साथ घोषित होंगे। मतदान सामग्री की टीम को स्ट्रांग रूम से मतदान केंद्रों के लिए रवाना किया गया।

भाजपा और कांग्रेस दोनों ही अपनी-अपनी जीत को लेकर आश्वस्त हैं। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज का कहना है कि जनता भाजपा से परेशान हो चुकी है और बदलाव चाहती है। वहीं, भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल का कहना है कि दक्षिण की जनता जानती है कि कांग्रेस हर बार नया प्रत्याशी यहां सिर्फ घूमने के लिए भेजती है, और भाजपा की जीत निश्चित है।

ये भी पढ़ें:

ये भी पढ़ें  शादी के मंडप में इंतजार, दूल्हा निकला धोखेबाज, पहले ही कर चुका था कोर्ट मैरिज

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link