ChhattisgarhCrime

छत्तीसगढ़ : रायपुर में कॉलेज छात्रा से बलात्कार, पीडिता ने माँ को आपबीती बताई, आरोपी छात्र गिरफ्तार

रायपुर, 19 दिसम्बर 2024

राजधानी रायपुर में प्राइवेट कॉलेज की छात्रा के साथ रेप की घटना सामने आई हैं। मिली जानकारी के अनुसार फर्स्ट ईयर की छात्रा के साथ रेप किया गया है। बताया जा रहा है कि पीड़िता के क्लासमेट ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है। बताया जा रहा हैं युवक ने घूमने जाने के बहाने छात्रा को धनेली स्थित गौठान में ले जाकर जबरदस्ती छात्रा की अस्मत लूट ली है। पीड़िता ने अपने घर आकर अपने माँ को आपबीती बताई है। मां के साथ थाने पहुंचकर पीड़िता ने थाने में मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपी छात्र को गिरफ्तार कर लिया है। मुजगहन थाना इलाके का मामला बताया जा रहा है।

ये भी पढ़ें  आगरा: सोसाइटी सचिव के साथ बाइक सवार बदमाशों ने की लाखों की लूट

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link