CrimeUttar Pradesh

आगरा: सोसाइटी सचिव के साथ बाइक सवार बदमाशों ने की लाखों की लूट

मयंक चावला

आगरा, 20 नवम्बर 2024:

उत्तर प्रदेश के आगरा के थाना शमशाबाद क्षेत्र में लुहारी टंकी के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने सोसाइटी सचिव के साथ लाखों की लूट की घटना को अंजाम दिया। बदमाशों ने पीछे से धक्का मारकर सचिव को बाइक से गिरा दिया और रुपयों से भरा बैग लूटकर फरार हो गए। बैग में डीएपी बिक्री के 2.70 लाख रुपये थे।

इस घटना में सोसाइटी सचिव बाइक से गिरने के कारण घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, सचिव सहकारी समिति से डीएपी बेचकर कैश लेकर अपने घर लौट रहे थे।

ये भी पढ़ें:

घटना की सूचना पर डीसीपी पूर्वी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। घटना को लेकर इलाके में हड़कंप मच गया है, और पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी हुई है।

Advertisement

ये भी पढ़ें  उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री ने की बहराइच हिंसा में मृत राम गोपाल मिश्रा के परिवार को दिया मदद का आश्वासन

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link